{"_id":"637fa76158a7f9210570b551","slug":"deadly-attack-on-tower-technician-report-filed-kasganj-news-agr554661117","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: टवर टेक्नीशियन पर जानलेवा हमला, घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: टवर टेक्नीशियन पर जानलेवा हमला, घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। अमांपुर क्षेत्र से टावर की मरम्मत कार्य करके लौट रहे टावर टेक्नीशियन की बाइक को ओवरटेक करने को लेकर अन्य वाहन सवारों से कहासुनी हो गई। आरोपियों ने टावर टेक्नीशियन की पिटाई करते हुए उस पर तमंचा से फायर कर दिया। घटना में सिर पर धारदार हथियार की चोट से टावर टेक्नीशियन घायल हो गया। मामले में नौ आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
टावर टेक्नीशियन कुलदीप निवासी गांव करणपुर, फिरोजाबाद 22 नवंबर को अमांपुर क्षेत्र के गांव फिरोजपुर में टावर की मरम्मत का कार्य करने पहुंचा। कार्य समाप्त कर जब वह वापस लौट रहा था तभी उसकी बाइक को तीन अलग-अलग बाइक पर सवार नौ लोगों ने ओवरटेक किया। इस दौरान ओवरटेक को लेकर कुलदीप की इन बाइक सवारों से कहासुनी हो गई। इस पर आरोपियों ने उसे रोक लिया। उसके साथ गाली गलौज की, पिटाई करते हुए जान से मारने की नियत से फायर भी किया। पिटाई के दौरान सिर पर धारदार हथियार की चोट से कुलदीप लहूलुहान हो गया। उसने अपने बचाव में चीखपुकार की। आवाज सुनकर आसपास के राहगीरों ने उसे बचाया। आरोपी गालीगलौज और जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। घटना की सूचना यूपी 112 पुलिस को दी गई। पुलिस ने कुलदीप को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के बाद 23 नवंबर को कुलदीप ने आरोपी दिलीप, विनायक, राहुल और अन्य छह अज्ञात लोगों के खिलाफ अमांपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। थाना प्रभारी राम सिया मौर्य ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।