फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Deadly attack on Beawar's banana supplier who came to collect money

Agra News: रुपये लेने आए बेवर के केला सप्लायर पर जानलेवा हमला

Sun, 15 Jun 2025 12:30 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 15 Jun 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
Deadly attack on Beawar's banana supplier who came to collect money
मैनपुरी। रुपये लेने आए कस्बा बेवर के केला सप्लायर पर कोल्ड स्टोर संचालक ने जानलेवा हमला कर दिया। साथ आए पिता व अन्य लोगों को बंधक बनाकर हसिया, सरिया से वार कर घायल कर दिया। पुलिस ने सभी घायलों का मेडिकल कराया। केस दर्ज करने के बाद पुलिस ने कोल्ड स्टोर के प्रोपराइटर सहित अन्य के विरुद्ध कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना बेवर क्षेत्र के गांव खांकेताल रहने वाले मनोज कश्यप केला सप्लायर हैं। वह शहर में आरकेसी प्लांट में केला की सप्लाई देते हैं। प्रोपराइटर शिवेंद्र सिंह और भोला पर 10.50 लाख रुपये बाकी थे। शुक्रवार को वह रुपये लेने आए थे। उनके साथ पिता दयाराम, प्रमोद कुमार और गौरव भी थे। प्लांट पर पहुंचने के बाद आरोपियों ने उन्हें गोदाम में बंद कर लिया और फोन कर अपने 4-5 साथियों को बुला लिया। धारदार हथियार से उन पर वार किए गए। हसिया लगने से उनकी अंगुली कट गई, प्रमोद के सिर में सरिया लगन से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। आरोपी ने उनकी गाड़ी में भी तोड़फोड़ की। पुलिस ने घायलों का मेडिकल कराने के बाद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच व कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed