{"_id":"69fd8171f004836d620cd860","slug":"deadline-extended-for-hospital-and-lab-license-renewal-in-agra-strict-verification-ahead-2026-05-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अस्पताल-लैब संचालकों को बड़ी राहत: लाइसेंस रिन्यू कराने की तारीख बढ़ी, 15 मई से होगा सत्यापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्पताल-लैब संचालकों को बड़ी राहत: लाइसेंस रिन्यू कराने की तारीख बढ़ी, 15 मई से होगा सत्यापन
Fri, 08 May 2026 11:53 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Fri, 08 May 2026 11:53 AM IST
सार
अस्पताल, लैब और क्लीनिक के लाइसेंस नवीनीकरण के आवेदन की अंतिम तिथि अब 10 मई कर दी गई है। स्वास्थ्य विभाग 15 मई से 17 मानकों पर दस्तावेजों और संस्थानों का सत्यापन करेगा।
विज्ञापन
सीएमओ, आगरा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अस्पताल-लैब के लाइसेंस के नवीनीकरण के आवेदन के लिए स्वास्थ्य विभाग के पोर्टल पर आवेदन का समय तीन दिन और बढ़ा दिया गया है। अब 10 मई तक आवेदन कर सकते हैं। 15 से प्रार्थनापत्रों का सत्यापन होगा। नए अस्पताल-लैब, क्लीनिक समेत अन्य चिकित्सकीय संस्थानों के लाइसेंस के लिए अब तक 198 आवेदन आए हैं।
विज्ञापन
सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि बीते साल 1385 चिकित्सकीय संस्थान पंजीकृत हुए थे। इनमें से अधूरे मानक मिलने पर 320 चिकित्सकीय संस्थानों को 2025-26 के लिए ही लाइसेंस दिया था। अन्य को 2025-30 तक के लिए लाइसेंस दे दिया गया था। ऐसे में 320 चिकित्सकीय संस्थानों को लाइसेंस के नवीनीकरण के लिए आवेदन करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
आवेदन की अंतिम तिथि 30 अप्रैल थी, जिसे बढ़ाकर 7 मई किया गया था। अब आवेदन की तिथि 10 मई कर दी है। 15 मई से 17 मानकों पर प्रमाणपत्रों का सत्यापन होगा। जरूरत पर भौतिक सत्यापन भी कराया जाएगा। इसके बाद ही लाइसेंस का नवीनीकरण किया जाएगा। अधूरे मानक मिलने पर लाइसेंस नहीं दिया जाएगा।
सीएमओ ने बताया कि 198 चिकित्सकीय संस्थानों ने नए लाइसेंस के लिए आवेदन किया है। इनके प्रमाणपत्रों की जांच की जाएगी। विशेषज्ञों की टीम भी मौके का निरीक्षण करेगी। इसके आधार पर लाइसेंस का नवीनीकरण किया जाएगा।