फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   dead woman given booster dose of vaccine in firozabad

आंकड़ों में 'खेल': मौत के चार महीने बाद महिला का लगी बूस्टर डोज, टीकाकरण रिकॉर्ड में दर्ज हुआ नाम

Mon, 08 Aug 2022 09:21 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 08 Aug 2022 09:21 PM IST
सार

फिरोजाबाद में टीकाकरण का अजब मामला सामने आया है। यहां रिकॉर्ड में मृत महिला के बूस्टर डोज लगा दी गई, जबकि उसकी मौत मार्च महीने में ही हो चुकी है। मृतक के बेटे के मोबाइल पर जब टीकाकरण का मैसेज पहुंचा तो वह हैरान रह गया।  

विज्ञापन
dead woman given booster dose of vaccine in firozabad
टीकाकरण का प्रमाणपत्र - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरोजाबाद में बूस्टर डोज लगाने के लिए रविवार को आयोजित विशेष शिविर में लक्ष्य पूरा करने के लिए मृत महिला को भी वैक्सीन लगा दी गई। ऐसा ही एक मामला प्रकाश में आया है। 17 मार्च को जिस महिला की मौत हो गई थी, उसे डोज लगने का संदेश जब मोबाइल पर आया तो घरवाले हैरत में पड़ गए। ऐसे ही कुछ अन्य मामले में भी प्रकाश में आने की चर्चा है। जहां बिना टीकाकरण हुए ही लोगों के फोन पर मैसेज आ गए।

विज्ञापन


जिले में कोरोना के मरीज लगातार बढ़ रहे हैं। सोमवार को मिले चार नए केस के साथ यह आंकड़ा 58 हो गया। मरीजों का ग्राफ बढ़ता देख स्वास्थ्य विभाग की ओर से रविवार को 321 स्थानों बूस्टर डोज लगाने के लिए शिविर आयोजित हुए। इसमें कर्मियों को 27 हजार लोगों बूस्टर (प्रीकॉशन) डोज लगाने का लक्ष्य तय किया गया।  

विज्ञापन

27,200 लोगों को लगी बूस्टर डोज

सभी स्वास्थ्यकर्मियों को लक्ष्य निर्धारित किया था। आंकड़ों में जिले में 27,200 लोगों को बूस्टर डोज लग भी गई। इसी में एक ऐसी महिला (अनार देवी पत्नी सदानंद ) को भी डोज लगने का संदेश आया, जिनकी मृत्यु 17 मार्च 2022 को मौत हो गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मृतका के बेटे के मोबाइल पर आया मैसेज 

रविवार को बूस्टर डोज अभियान में महिला के पुत्र के मोबाइल पर मैसेज आया कि अनारदेवी के बूस्टर डोज लग चुकी है। अनार देवी के पुत्र राज पाठक ने कहा कि उन्होंने कोविन पोर्टल पर ऑनलाइन प्रमाण पत्र देखा तो उस पर भी सात अगस्त को बूस्टर डोज लगने का प्रमाण पत्र भी जारी हो गया था। जबकि मां की मृत्यु 17 मार्च को हो गई है तो फिर बूस्टर डोज कहां से लग गई।

आरोप लगाया है कि बूस्टर डोज लगाने में फर्जीवाड़ा किया जा रहा है। चिकित्सा प्रभारी डॉ. सत्येंद्र चौधरी का कहना है कि स्टाफ की गलती के कारण हो गया है। मामले को दिखवाया जा रहा है। सीएमओ डॉ. दिनेश प्रेमी ने बताया कि हम जांच करा रहे हैं कि लापरवाही कहां से हुई है। दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed