Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Dead Employee and Jailed Teacher Attendance Cases Raise Questions Over Double Standards in Agra Education Depa

गजब कर डाला: मृत कर्मचारी की लगी हाजिरी...दो मामले, एक जैसा खेल, कहीं निलंबन तो कहीं जिम्मेदारों को राहत

Wed, 18 Nov 2026 12:26 PM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Wed, 18 Nov 2026 12:26 PM IST
सार

आगरा में मानव संपदा पोर्टल पर मृत कर्मचारी की तीन महीने तक उपस्थिति प्रमाणित होने के मामले में इंचार्ज प्रधानाध्यापक निलंबित कर दिए गए। वहीं, जेल में बंद शिक्षक की 10 महीने तक उपस्थिति लॉक करने के मामले में संबंधित प्रधानाध्यापिका पर अब तक कार्रवाई नहीं हुई है।

विज्ञापन
Dead Employee and Jailed Teacher Attendance Cases Raise Questions Over Double Standards in Agra Education Depa
बीएसए आगरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में बेसिक शिक्षा विभाग में मानव संपदा पोर्टल पर उपस्थिति लॉक करने के मामलों में कार्रवाई का अलग-अलग पैमाना सामने आया है। एक मामले में मृत कर्मचारी की तीन महीने तक उपस्थिति प्रमाणित होने और उसके नाम पर वेतन आहरण की प्रक्रिया जारी रहने पर उच्च प्राथमिक विद्यालय कागारौल प्रथम के इंचार्ज प्रधानाध्यापक सत्यपाल सिंह को निलंबित कर दिया गया, जबकि फतेहपुर सीकरी के सांथा कंपोजिट विद्यालय में जेल में बंद शिक्षक की 10 महीने तक पोर्टल पर उपस्थिति लॉक होती रही। फिर भी संबंधित प्रधानाध्यापिका के खिलाफ न तो जांच शुरू हुई और न ही कोई कार्रवाई की गई।
विज्ञापन


कागारौल प्रथम स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में कार्यरत चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी लखन सिंह की पांच अगस्त 2026 को मौत हो गई थी। इसके बाद भी अगस्त, सितंबर और अक्तूबर तक मानव संपदा पोर्टल पर उनकी उपस्थिति प्रमाणित होती रही। मृत कर्मचारी के नाम से वेतन आहरण की प्रक्रिया भी जारी रही। इस मामले में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. राकेश सिंह ने 17 नवंबर को इंचार्ज प्रधानाध्यापक सत्यपाल सिंह को निलंबित कर दिया। आदेश में उन पर कर्मचारी की मौत की सूचना तत्काल अधिकारियों को नहीं देने, वास्तविक उपस्थिति का सत्यापन किए बिना मानव संपदा पोर्टल पर प्रमाणित करने और वेतन आहरण की अनियमितता रोकने के लिए कार्रवाई नहीं करने के आरोप लगाए गए हैं।
विज्ञापन


दूसरा मामला अमर उजाला ने 30 अक्तूबर को उठाया था, जो फतेहपुर सीकरी के उच्च प्राथमिक विद्यालय सांथा का है। यहां तैनात सहायक अध्यापक मनोज कुमार छह अक्तूबर 2025 से दहेज हत्या के आरोप में जेल में निरुद्ध हैं। तत्कालीन बीएसए ने 27 अक्तूबर 2025 को उन्हें निलंबित कर दिया था। इसके बावजूद प्रधानाध्यापिका विमला लगातार नवंबर 2025 से अगस्त 2026 तक मानव संपदा पोर्टल पर जेल में बंद शिक्षक की उपस्थिति लॉक करती रहीं। खबर प्रकाशित होने पर प्रधानाध्यापिका विमला ने बिल बाबू पर ही सब डाल दिया कि बिल बाबू ने उपस्थिति लॉक करने के लिए कहा था और कार्यालय से संशोधन पत्र लगाया जाएगा। इस मामले में तत्कालीन बीएसए ने जांच कराने और दोषियों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया था, लेकिन उपलब्ध जानकारी के अनुसार प्रधानाध्यापिका के खिलाफ अब तक कोई कार्रवाई सामने नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. राकेश सिंह ने बताया कि कागारौल प्रथम विद्यालय के मामले में प्रधानाध्यापक की लापरवाही सामने आने पर उन्हें निलंबित कर दिया गया है। सांथा कंपोजिट विद्यालय का मामला भी गंभीर था। इसकी जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed