फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Dead body of youth who jumped in Yamuna recovered after 24 hours

यमुना में कूदे युवक का शव 24 घंटे बाद हुआ बरामद

Wed, 07 Sep 2022 11:24 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 07 Sep 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Dead body of youth who jumped in Yamuna recovered after 24 hours
फिरोजाबाद। मंगलवार को यमुना में छलांग लगाने वाले युवक का शव पीएसी के गोताखोरों ने बुधवार को यमुना में तलाश लिया। युवक का शव पुल के समीप ही पानी के अंदर पड़ा मिला।
विज्ञापन

उत्तर थाना क्षेत्र के मोहल्ला टापाकला मायापुरी निवासी किशोर (45) मंगलवार को क्षेत्रीय लोगों के साथ पसीना वाले हनुमान मंदिर के समीप तालाब में गणेश विसर्जन करने को गया था। गणेश विसर्जन के बाद वह इधौन पुल पर सेल्फी लेने के बाद यमुना में कूद गया। युवक को यमुना में कूदता देख वहां मौजूद लोगों ने शोरगुल कर दिया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। आसपास के गोताखोरों को बुलाकर युवक की यमुना में तलाश भी कराई। लेकिन युवक का शव देर शाम तक बरामद नहीं हो सका। यमुना नदी में शव की तलाश करने के लिए थानाध्यक्ष बसई मोहम्मदपुर ने आगरा से पीएसी के गोताखोरों को बुधवार को बुलाया। फिरोजाबाद पहुंचे पीएसी के गोताखोरों ने काफी प्रयास के बाद युवक के शव को इधौन पुल के समीप से ही यमुना से बरामद कर लिया। थानाध्यक्ष बसई मोहम्मदपुर विजय कुमार का कहना है कि युवक का शव बरामद हो गया है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंपा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed