फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Dead body of youth found hanging on tree

पेड़ पर लटका मिला युवक का शव

Thu, 27 May 2021 10:52 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 27 May 2021 10:52 PM IST
विज्ञापन
Dead body of youth found hanging on tree
कुसमरा (मैनपुरी)। गांव परशुरामपुर में एक युवक का शव बृहस्पतिवार को ईशन नदी किनारे नीम के पेड़ पर लटका मिला। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने गांव के ही एक परिवार पर युवक की हत्या कर शव पेड़ पर लटकाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

परशुरामपुर निवासी 23 वर्षीय पुत्र राहुल पुत्र राकेश सिंह का बीएससी का छात्र था। पुलिस के अनुसार उसके गांव की एक युवती से प्रेम संबंध थे। इस पर दोनों परिवारों में कई बार झगड़ा भी हुआ था। बृहस्पतिवार सुबह नौ बजे राहुल घर से अचानक चला गया। राहुल की बहन की शुक्त्रस्वार को सगाई होनी थी। परिजन उसी की तैयारी में लगे थे।
विज्ञापन

काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश की लेकिन सुराग नहीं मिला। बाद में युवक का शव पेड़ पर लटका मिला। राहुल के पिता ने आरोप लगाया कि युवती के परिजन सुबह मेरे दरवाजे पर आए और राहुल को मारपीट कर अपने साथ ले गए। उन्होंने राहुल की हत्या कर शव पेड़ पर लटकाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर प्रभारी निरीक्षक अजीत सिंह व चौकी इंचार्ज जैकब फर्नांडीज पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। शव को उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों की मांग पर पुलिस ने फोरेंसिक टीम को बुलाकर मौके की जांच कराई। समाचार लिखे जाने तक इस संबंध में कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed