फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Dead body of youth found hanging from mango tree

Agra News: आम के पेड़ से लटका मिला युवक का शव

Mon, 17 Apr 2023 01:16 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 17 Apr 2023 01:16 AM IST
विज्ञापन
Dead body of youth found hanging from mango tree
कासगंज। क्षेत्र के दिहारी गांव में एक युवक का शव आम के पेड़ से लटका हुआ मिला। आत्महत्या के पीछे गृहक्लेश बताया जा रहा है। पुलिस ने युवक के शव का पोस्टमार्टम कराया है। रविवार की सुबह गांव दिहारी में लोगों ने राजकुमार (26) का शव आम के पेड़ से लटका हुआ देखा। जब इसकी जानकारी अन्य ग्रामीणों को हुई तो वह भी एकत्रित हो गए। घटना की सूचना परिजनों को मिली तो वह भी मौके पर पहुंच गए। युवक द्वारा आत्महत्या किए जाने की सूचना लोगों ने पुलिस को दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने युवक के शव को नीचे उतरवाया। वहीं ग्रामीणों से उसकी मौत के बारे में जानकारी की गई। मृतक के शव का पंचनामा करने की कार्रवाई किए जाने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी वीपी गिरि ने बताया कि दिहारी गांव में युवक का शव आम के पेड़ से लटका हुआ मिला। उसका पोस्टमार्टम कराया गया है। मौत के पीछे गृह क्लेश का कारण प्रकाश में आया है। परिजनों से तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed