फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Dead body of youth found hanging from a tree in Nagla Manu

Agra News: नगला मनू में पेड़ से लटका मिला युवक का शव

Sun, 12 Jan 2025 03:36 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 12 Jan 2025 03:36 AM IST
विज्ञापन
Dead body of youth found hanging from a tree in Nagla Manu
करहल के नगला मुन में युवक की मौत के बाद पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद परिजन।
करहल। गांव नगला मनू के रहने वाले एक युवक ने किन्हीं कारणों के चलते घर से करीब 500 मीटर दूर पेड़ से फंदा लगाकर जान दे दी। शनिवार की सुबह जानकारी होने के बाद अफरातफरी मच गई। पुलिस ने शव को पेड़ से उतरवाने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजन ने बताया कि युवक एक बहन और छोटे भाई का सहारा था। युवक की मौत के बाद परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव नगला मनू निवासी अश्विनी सिंह (21) के पिता भीकम सिंह एक मामले में जेल में निरुद्ध हैं। वहीं मां पहले ही मौत हो चुकी थी। तीन बहनों की शादी हो चुकी है। वही एक बहन और छोटे भाई की देखरेख और भरण पोषण का भार उसी के कंधों पर था।
विज्ञापन

शुक्रवार की रात को वह किसी समय घर से निकल गया। सुबह ग्रामीणों ने परिजन को बताया कि अश्विनी का शव उसके खेत की मेड़ पर लगे नीम के पेड़ पर मफलर के फंदे से लटका हुआ है। जानकारी होने के बाद परिजन मौके पर पहुंचे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा। ग्रामीणों ने बताया कि अश्विनी ही खेती बाड़ी का सारा काम देखता था। उसकी मौत के साथ ही अब उसकी बहन और छोटे भाई के सामने भरण पोषण का संकट खड़ा हो गया है।

खोली में शांतनु का स्वागत करते कांग्रेस कार्यकर्ता। -संवाद

खोली में शांतनु का स्वागत करते कांग्रेस कार्यकर्ता। -संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed