फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Dead body of young man found in Munj warehouse fear of death due to cold

गर्म कपड़े और न कंबल: मूंझ के गोदाम में मिला युवक का शव, ठंड से मौत होने की आशंका

Mon, 08 Jan 2024 06:38 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 08 Jan 2024 06:38 PM IST
सार

मूंझ के गोदाम में युवक का शव मिला। माना जा रहा है कि ठंड के कारण मौत हुई है, क्योंकि युवक के पास न तो गर्म कपड़े ही थे और नाहीं कंबल। इसीलिए सर्दी से बचने के लिए वो मूझ के गोदाम में पहुंचा, लेकिन जान नहीं बच सकी।
 

विज्ञापन
Dead body of young man found in Munj warehouse fear of death due to cold
सर्दी की रात - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कासगंज के सोरोंजी कस्बे के सहावर रोड पर मूंझ के गोदाम से पुलिस ने एक अज्ञात युवक का शव बरामद किया है। प्रथम दृष्टया पुलिस युवक की मौत का कारण ठंड मान रही है। क्योंकि युवक के पास गर्म कपड़े नहीं थे और वह ठंड से बचने के लिए मूंझ के गोदाम में घुस गया। पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। शिनाख्त नहीं होने की स्थिति में 72 घंटे के बाद पोस्टमार्टम किया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के सही कारण का पता चल सकेगा।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक मूंझ का कारोबार करने वाले अतुल शर्मा सुबह जब अपने गोदाम पर पहुंचे तब वहां उन्हें अज्ञात युवक मृत अवस्था में मिला। मामले की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंच गई। युवक की शिनाख्त कराने की कोशिश की गई, लेकिन किसी ने पहचान नहीं की। पुलिस ने युवक को चिकित्सीय परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


युवक की मौत का कारण पुलिस प्रथम दृष्टया अत्यधिक ठंड का होना बता रही है। युवक के पास से कोई सामान नहीं मिला। क्षेत्रीय लोगों ने पुलिस को बताया कि युवक कई दिनों से इधर-उधर घूम रहा था वह कहीं बाहर का रहने वाला है। इंस्पेक्टर भोजराज अवस्थी ने युवक की शिनाख्त के लिए सोशल मीडिया पर भी फोटो अपलोड कराए। इंस्पेक्टर का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed