{"_id":"61bed787bb115f2af2639924","slug":"dead-body-of-young-man-found-hanging-on-water-tank-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा: पानी की टंकी पर लटका मिला युवक का शव, पत्नी की मौत के बाद से अवसाद में था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: पानी की टंकी पर लटका मिला युवक का शव, पत्नी की मौत के बाद से अवसाद में था
Sun, 19 Dec 2021 12:26 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 19 Dec 2021 12:26 PM IST
सार
आगरा में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसका शव घर के पास पानी की टंकी पर लटका मिला।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के थाना एत्माद्दौला क्षेत्र के कालिंदी विहार में रविवार सुबह एक युवक का शव पानी की टंकी पर लटका मिलने से सनसनी फैल गई। जानकारी पर पहुंची परिजनों ने शव को नीचे उतारा और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया गया है कि युवक पत्नी की मौत के बाद से अवसाद में था।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक कालिंदी विहार के कांशीराम आवास में रहने वाला नीटू (30) पुत्र रूप किशोर सब्जी विक्रेता था। लोगों ने रविवार की सुबह उसका शव घर के पास स्थित पानी की टंकी की रेलिंग से लटका देखा। जानकारी पर मृतक के परिजन पहुंच गए। उन्होंने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
शराब पीने का था आदी
परिजनों ने पुलिस को बताया कि नीटू शराब पीने का आदी थी। दो वर्ष पहले उसकी पत्नी की मौत हो गई थी। उसकी एक दिव्यांग बेटी है। कुछ दिन से वह मानसिक तनाव में था। रात को वह घर से निकला। इसके बाद नहीं लौटा। सुबह उसका शव पानी की टंकी पर लटका होने की जानकारी मिली। उनका कहना है कि अवसाद में उसने आत्महत्या की है।
विज्ञापन