फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Dead body of young man found hanging on a tree, accused of murder

Agra News: पेड़ पर लटका मिला युवक का शव, हत्या का आरोप

Sat, 09 Mar 2024 12:01 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 09 Mar 2024 12:01 AM IST
विज्ञापन
Dead body of young man found hanging on a tree, accused of murder
कासगंज। ग्राम भुुजपुरा ईंट भट्ठा के निकट युवक का शव पेड़ पर लटका मिला ।परिजन गांव की ही निवासी एक युवती के परिजन पर हत्या कर शव को पेड़ पर लटकाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस युवक की आत्महत्या मानकर चल रही है।
विज्ञापन

ग्राम सुनहरा सिढ़पुरा निवासी युवक ब्रजेश कश्यप (25) सिढ़पुरा गंजडुंडवारा मार्ग स्थित भुजपुरा ताज ईंट भट्ठा पर कार्य करता था। युवक बृहस्पतिवार को सुबह अपने गांव किसी कार्य के लिए आधार कार्ड लेने के लिए आया था। इसके बाद वह भट्ठा पर वापस नहीं आया। सांय के समय उसका शव भुजपुरा में आम के पेड़ पर लटका मिला। जब इस बात की जानकारी उसके परिजन को हुई तो वे मौके पर पहुंच गए। सूचना पर पुलिस भी मौके पर आ गई। पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

बताया गया कि युवक का गांव की ही एक युवती से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। वह डेढ़ माह पहले युवती को अपने साथ लेकर चला गया। 15 दिन पहले दोनों पक्षों में समझौता हो जाने के बाद युवती को उसके परिजन के सुपुर्द कर दिया गया था। पिता रमेश चंद्र का कहना है कि युवती के परिजन रंजिश मानते थे। उसके पिता, ताऊ, चाचा ने मिलकर उसकी पिटाई की, जिससे शरीर पर चोट के निशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हत्या के बाद उसके शव को लटकाया गया है। कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि प्रेम प्रसंग से जुड़ा मामला है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजन की ओर से पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed