फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   dead body of woman found lying in drain tied in sack in Agra Police investigating

Agra News: बोरे में बंधी नाला में पड़ी मिली महिला की लाश, सफाई करते समय कर्मियों से टकराई; देखकर उड़े होश

Sat, 27 May 2023 07:16 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 27 May 2023 07:16 PM IST
सार

आगरा में बोरे में बंधी नाला में पड़ी एक महिला की लाश मिली। सफाई करते समय कर्मियों से टकराई तो उन्होंने बाहर निकाला। बोरा खोलकर देखा तो उनके होश उड़ गए।

विज्ञापन
dead body of woman found lying in drain tied in sack in Agra Police investigating
थाना सदर बाजार, आगरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में शनिवार की शाम बोरे में बंधी महिला की लाश नाले में पड़ी मिली। सफाई के दौरान कर्मियों ने देखा तो उनके होश उड़ गए। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों से बात करके जानकारी ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मॉर्चरी में रखवाया है।

विज्ञापन

सफाई करते समय टकराया बोरा

घटना सदर बाजार थाना क्षेत्र के टैंक चौराहा की है। यहां शनिवार की शाम सफाईकर्मी नाला की सफाई कर रहे थे। सफाई करते समय अचानक उनके फावड़े से एक बोरा टकराया। उन्हें कुछ शंका हुई। इस पर दो-तीन लोगों ने मिलकर उसे बाहर निकाला। बोरा खोला तो उनके होश उड़ गए।

विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- UP News: अब कोटेदार के यहां मिलेगा ब्रश से लेकर दूध, घी तक, पढ़ें कम रेट पर मिलने वाले 35 सामानों की लिस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन

पैंट और टी-शर्ट पहने हुए है महिला

बोरे के अदंर एक महिला की लाश मिली। महिला ने पैंट और टी-शर्ट पहन रखी है। उसके पैरों में बिछिया भी हैं। उसके एक हाथ में अजीत नाम गुदा हुआ है। खबर फैली तो मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों से बात करके जानकारी ली।


यह भी पढ़ेंः-Mainpuri News: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने घोड़ागाड़ी में मारी टक्कर, चालक की मौत; आरोपी गाड़ी लेकर

गायब महिलाओं की जानकारी ले रही पुलिस

स्थानीय लोगों ने बताया कि महिला का शव करीब 10 दिन पुराना लग रहा है। पुलिस ने शव को मॉर्चरी में रखवाया है। पुलिस पिछले दो सप्ताह में गायब महिलाओं, युवतियों के बारे में जानकारी करके पहचान कराने की कोशिश कर रही है। इसके लिए सोशल मीडिया का भी सहारा ले रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed