{"_id":"642fd05b0f91a35ad00b10a5","slug":"dead-body-of-the-tenant-found-in-the-room-door-was-locked-from-inside-police-engaged-in-investigation-2023-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura: कमरे में मिला किराएदार का शव, अंदर से दरावाजा था बंद; जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura: कमरे में मिला किराएदार का शव, अंदर से दरावाजा था बंद; जांच में जुटी पुलिस
Fri, 07 Apr 2023 01:42 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 07 Apr 2023 01:42 PM IST
सार
पुलिस की मौजूदगी में जब दरवाजा तोड़ा गया तो वे अंदर मृत अवस्था में मिले। पुलिस को कमरे की तलाशी में मिले आधार कार्ड से मृतक की पहचान बालचंद्र कुर्मी पुत्र दुरावल निवासी पहाड़पुर खुर्द गाजीपुर के रूप में हुई है।
विज्ञापन
demo pic
विस्तार
मथुरा के वृंदावन कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मोहिनी नगर कॉलोनी स्थित एक मकान में किराए पर रह रहे अधेड़ व्यक्ति का शव बीती रात कमरे में मिला। दरवाजा अंदर से बंद था। मकान स्वामी की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार मोहिनी नगर निवासी रामजीत के मकान में करीब छह माह से किराए पर कमरा लेकर रह रहे एक अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गई। बताया गया है कि वे करीब डेढ़ माह से अस्वस्थ चल रहे थे। गुरुवार को सुबह से ही उनके कमरे का दरवाजा न खुलने पर मकान स्वामी को आशंका हुई, जिसके बाद देर रात पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस की मौजूदगी में जब दरवाजा तोड़ा गया तो वे अंदर मृत अवस्था में मिले। पुलिस को कमरे की तलाशी में मिले आधार कार्ड से मृतक की पहचान बालचंद्र कुर्मी पुत्र दुरावल निवासी पहाड़पुर खुर्द गाजीपुर के रूप में हुई है। चौकी प्रभारी दीपक तिवारी के अनुसार कमरे से कुछ फोन नंबर भी मिले हैं, जिनसे पूछताछ कर जानकारी हासिल करने के साथ ही मामले की जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - Agra: रामकथा कहने आए जगद्गुरु के खिलाफ थाने में दी तहरीर, भड़के सपा और बसपा कार्यकर्ता; जानें क्या है मामला