{"_id":"642fcc4b5e70803a6201ef67","slug":"tahrir-given-in-the-police-station-against-jagadguru-sp-and-bsp-workers-got-angry-2023-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: रामकथा कहने आए जगद्गुरु के खिलाफ थाने में दी तहरीर, भड़के सपा और बसपा कार्यकर्ता; जानें क्या है मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: रामकथा कहने आए जगद्गुरु के खिलाफ थाने में दी तहरीर, भड़के सपा और बसपा कार्यकर्ता; जानें क्या है मामला
Fri, 07 Apr 2023 01:24 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 07 Apr 2023 01:24 PM IST
सार
ताजनगरी आगरा में रामकथा कहने आए द्मविभूषण स्वामी रामभद्राचार्य ने दिवंगत मुलायम सिंह और कांशीराम पर विवादित टिप्पणी की, जिसके बाद सपा और बसपा कार्यकर्ताओं में आक्रोश है।
विज्ञापन
थाने में दी गई तहरीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विज्ञापन
आगरा के कोठी मीना बाजार में चल रही श्रीराम कथा के दौरान जगद्गुरु तुलसी पीठाधीश्वर रामभद्राचार्य के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव और बसपा संस्थापक कांशीराम के बारे में दिए वक्तव्य पर विवाद खड़ा हो गया है। मामले में समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष रामगोपाल बघेल ने थाना सदर में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। वक्तव्य की ऑडियो क्लिप भी पुलिस को दी गई है।
रामगोपाल बघेल ने आरोप लगाया है कि जगदगुरु तुलसी पीठाधीश्वर रामभद्राचार्य ने 5 अप्रैल को धार्मिक मंच से पद्म विभूषण स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव और बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक स्वर्गीय कांशीराम का अपमान किया है। उनके वक्तव्य से लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंची है। मामले में समाज में द्वेष भावना फैलाने, लोगों की भावनाओं को आहत करने, भारत की एकता और अखंडता को बिगाड़ने के तहत केस दर्ज करने की मांग की गई है।
उधर, थाना सदर के प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार ने बताया कि मामले में तहरीर मिली है। कथा कोठी मीना बाजार में चल रही है। इसलिए मामला थाना शाहगंज से जुड़ा है। मामले में जांच कर कार्रवाई की जाएगी।