{"_id":"637c6a10de3c2a41a16b3f33","slug":"dead-body-of-owner-was-found-in-garage-in-touratha-shahganj-agra-hindi-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Agra Crime: दौरेठा नंबर दो में गैराज में मिली मालिक की लाश, सिर पर प्रहार कर की गई हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra Crime: दौरेठा नंबर दो में गैराज में मिली मालिक की लाश, सिर पर प्रहार कर की गई हत्या
Tue, 22 Nov 2022 11:50 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 22 Nov 2022 11:50 AM IST
सार
आगरा में मंगलवार की सुबह हत्या की वारदात से सनसनी फैल गई। गैराज में मालिक का शव मिला। पुलिस के अनुसार सिर में भारी वस्तु से प्रहार कर हत्या की गई। घटना की जानकारी पर परिजन और क्षेत्रीय लोग मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
मृतक का भाई
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा के शाहगंज स्थित दौरेठा नंबर दो में सोमवार रात को गैराज मालिक की सिर कुचलकर हत्या कर दी गई। मंगलवार सुबह गैराज में बने कमरे में उसका खून से लथपथ शव तख्त पर पड़ा मिला। मृतक के सिर में चोट का निशान था। पुलिस का कहना है कि सिर में भारी वस्तु से प्रहार करके हत्या की गई है। मामले में मृतक के भाई ने एक युवती सहित चार लोगों पर हत्या का शक जताते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस जांच में जुटी है। हत्या का कारण पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
दौरेठा नंबर दो निवासी घनश्याम उर्फ घंशो (38) की घर से 500 मीटर की दूरी पर गैराज है। वह गैराज में ई रिक्शा चार्ज भी करता था। इस कारण रात भर गैराज खुला रहता था। परिजन ने बताया कि घनश्याम रात में गैराज पर ही रुक जाता था। सुबह करीब पांच बजे चाय पीने के लिए घर आता था। टिफिन लेकर वापस चला जाता था।
विज्ञापन
मगर, मंगलवार को वह सुबह सात बजे तक घर नहीं आए। इस पर परिजन गैराज पर पहुंचे। वहां बने कमरे में तख्त पर घनश्याम का शव पड़ा था। उसके सिर से खून निकल रहा था। कमरे में सामान बिखरा हुआ था। इससे आशंका है कि जान बचाने के लिए घनश्याम ने संघर्ष किया था। हत्या की जानकारी पर लोग जुट गए। सूचना पर एसपी सिटी विकास कुमार सहित फोर्स पहुंच गई। परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
भाई ने लिखाया मुकदमा, युवती भी नामजद
थाना शाहगंज के प्रभारी निरीक्षक जसवीर सिंह सिरोही ने बताया कि मामले में मृतक के भाई संजय सिंह ने तहरीर दी। उन्होंने क्षेत्र के ही रहने वलो विनय, सिंधी, नरेंद्र उर्फ कालिया और निशा पर भाई घनश्याम की हत्या का शक जताया है। तहरीर में कारण नहीं लिखा है। सिर्फ रंजिश बताई है।थाना प्रभारी ने बताया कि हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। जांच की जा रही है। साक्ष्य संकलन के बाद कार्रवाई की जाएगी। मृतक की कॉल डिटेल खंगाली जा रही है। इसके साथ ही क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी चेक किए जा रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण सिर में चोट लगने से आया है।