{"_id":"64b6da6993cf928a9a049d64","slug":"dead-body-of-one-and-half-year-old-boy-found-in-water-filled-pit-in-agra-relatives-said-he-was-murdered-2023-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: पानी भरे गड्ढे में मिला डेढ़ साल के मासूम का शव, चेहरे पर चोट के निशान; मुंह से निकला था खून","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: पानी भरे गड्ढे में मिला डेढ़ साल के मासूम का शव, चेहरे पर चोट के निशान; मुंह से निकला था खून
Wed, 19 Jul 2023 12:01 AM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Wed, 19 Jul 2023 12:01 AM IST
सार
Agra News: पानी भरे गड्ढे में डेढ़ साल के मासूम का शव मिला। उसके चेहरे पर चोट के निशान थे तो मुंह से खून निकला था। परिजन ने हत्या किए जाने की बात कही है।
विज्ञापन
Agra News: इसी गड्ढे में बच्चे का शव मिला।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा में लापता हुए डेढ़ वर्षीय बच्चे का शव घर से कुछ ही दूरी पर प्लॉट में पानी से भरे गड्ढे में मिला है। बच्चे के मुंह से खून निकल रहा था। चेहरे पर भी चोट के निशान थे। परिजन ने हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन
मामला एत्मादपुर थाना क्षेत्र के सवाई गांव का है। गांव निवासी रितेंद्र ने पुलिस को बताया कि वह भाई हरिशंकर के साथ खेत पर गए हुए थे। दोनों बेटी दीक्षा व अवनी स्कूल गई थीं। मंगलवार की सुबह करीब 10 बजे घर पर पत्नी आरती व बेटा थे। पत्नी काम करने में लगी थी, तभी डेढ़ वर्षीय बेटा छिंगा घर से बाहर निकल गया। खोजने पर करीब 11:30 बजे वह घर से कुछ दूरी पर पानी से भरे खाली प्लॉट में पड़ा मिला।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः- ऐसे आई मौत: आंखों के सामने पांच मिनट तक तड़पता रहा भाई, चाहकर भी ना बचा सका जान, खौफनाक मंजर देख कांप गई रूह
विज्ञापन
परिजन उसे सीएचसी लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिजन ने पुलिस को बताया कि डेढ़ साल का बेटा इतनी दूर अकेला नहीं जा सकता है। उन्होंने बच्चे की हत्या कर फेंकने की आशंका जताई है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने पर ही मौत का कारण पता चलेगा। तहरीर आने पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फोरेंसिक टीम ने भी पहुंचकर जांच की है।