फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Dead body of old man found hanging on mango tree

Agra News: आम के पेड़ पर लटका मिला वृद्ध का शव

Wed, 22 May 2024 06:01 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 22 May 2024 06:01 PM IST
विज्ञापन
Dead body of old man found hanging on mango tree
आम के पेड़ पर लटका मिला वृद्ध का शव
विज्ञापन

-ग्रामीण जता रहे हत्या की आशंका, सीओ ने किया घटनास्थल का निरीक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी

भोगांव। थाना क्षेत्र के गांव दुर्गापुर निवासी एक वृद्ध का शव बुधवार की सुबह गांव स्थित एक खेत में आम के पेड़ पर लटका मिला। जानकारी होने के बाद सीओ भोगांव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों की ओर से हत्या कर शव लटकाने की आशंका व्यक्त की गई। वृद्ध की मौत का सही कारण जानने के लिए पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।

गांव दुर्गापुर में बुधवार की सुबह कुछ ग्रामीण अपने खेत की ओर जा रहे थे। तभी देखा कि गांव निवासी उदयवीर के खेत में लगे आम के पेड़ पर किसी का शव लटका हुआ है। जब पास जाकर देखा तो शव गांव निवासी कृपाल सिंह (65) का था। कुछ ही देर में शव के बारे में जानकारी होने के बाद घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई। सूचना मिलने के बाद सीओ भोगांव सुनील कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। ग्रामीण व परिजन से जानकारी की। कुछ ग्रामीण इसे हत्या बता रहे थे। हालांकि परिजन की ओर से अभी तक कोई आरोप नहीं लगाए गए। सीओ ने मौत का सही कारण जानने के लिए वृद्ध के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय स्थित मोर्चरी भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed