{"_id":"5c82942abdec2213e54b9ace","slug":"dead-body-of-old-couple-found-in-a-hotel-in-mathura","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: ब्रज घूमने आए महाराष्ट्र के वृद्ध दंपती के शव होटल में मिले, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: ब्रज घूमने आए महाराष्ट्र के वृद्ध दंपती के शव होटल में मिले, जांच में जुटी पुलिस
Fri, 08 Mar 2019 09:41 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 08 Mar 2019 09:41 PM IST
विज्ञापन
घटनास्थल पर एसएसपी व अन्य पुलिसकर्मी
- फोटो : अमर उजाला
ब्रज दर्शन को आए महाराष्ट्र के एक बुजुर्ग दंपती का शव होटल के कमरे में मिलने से सनसनी फैल गई। भीतर से बंद कमरे में महिला का शव डबल बेड पर था, जबकि बुजुर्ग का फर्श पर पड़ा मिला। फिलहाल मौत की वजह साफ नहीं हो सकी है। पुलिस ने परिवार वालों को सूचना दे दी है।
मथुरा कोतवाली क्षेत्र में कंकाली इलाके में स्थित होटल गणपति पैलेस के कमरा नंबर 202 में जनार्दन मोदी (70) और उनकी पत्नी मनोरमा मोदी (63) का शव मिला है। यह दंपती महाराष्ट्र कोरे गांव में गजानन परमणी के रहने वाले थे। पांच मार्च को होटल में दोनों ठहरे थे। तभी से दोनों मथुरा-वृंदावन घूम रहे थे।
एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज ने बताया कि होटल वालों से पूछताछ में जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक दंपती ने शुक्रवार की दोपहर को कमरा छोड़ने की बात कही थी। लेकिन जब दोनों बाहर नहीं आए तो होटल कर्मी ने दरवाजा खटखटाया। मगर कोई आहट नहीं हुई।

Trending Videos
कमरे में सब कुछ व्यवस्थित मिला
जनार्दन मोदी का मोबाइल भी होटल कर्मियों ने डायल किया लेकिन रिसीव ही नहीं हुआ। संदेह होने पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस की मौजूदगी में होटल कर्मियों ने लॉक तोड़कर दरवाजा खुलवाया। भीतर दोनों के शव पड़े थे। कमरे में सब कुछ व्यवस्थित मिला है।
महिला के जेवरात बैग में रखे हुए हैं। पर्स में कैश भी है। क्योंकि शुक्रवार की सुबह को दंपती देखे गए हैं लिहाजा माना जा रहा है कि दोपहर को दोनों की मौत हुई है। दोनों की मौत की वजह साफ नहीं हो पा रही है। बताया जाता है कि जनार्दन सांस के मरीज थे। उनके पास इनहेलर मिला है। दंपती के परिवार को सूचना दे दी गई है।