फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Dead body of married woman found hanging

Agra News: फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव

Fri, 01 Mar 2024 11:56 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 01 Mar 2024 11:56 PM IST
विज्ञापन
Dead body of married woman found hanging
सिढ़पुरा। थाना क्षेत्र के कलानी गांव में एक विवाहिता का शव फंदे लटका मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे मायके पक्ष ने ससुराल पर पर दहेज के लिए हत्या किए जाने का आरोप लगाया। आरोप में बताया कि ससुराल पक्ष की तरफ से दहेज में चार पहिया वाहन की जा रही थी, मांग पूरी न होने पर सभी ने मिलकर विवाहिता की हत्या कर दिया। पिता ने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पुलिस को तहरीर दी, जिसके आधार पर पुलिस ने पति सहित सात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की।
विज्ञापन

कलानी गांव निवासी सुरजीत की पत्नी वर्षा (22) का शव बृहस्पतिवार को उसके कमरे में फंदे से लटका मिला। शव को परिवार के सदस्यों ने देखा। परेशान परिवार के सदस्य रोने लगे। इस पर आस-पास के लोग मौके पर एकत्र हो गए। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस के साथ मृतका के मायके वालों को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतरवाया। साथ ही घटनास्थल की जांच पड़ताल की। इसी दौरान मृत विवाहिता के मायके वाले, सिकंदरपुर वैश्य थाना क्षेत्र के बढ़ौला गांव निवासी पिता शिव कुमार सहित अन्य लोग भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने महिला के शव काे पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया।
विज्ञापन

पिता शिव कुमार ने पुलिस को बताया कि उन्होंने दो वर्ष पूर्व पुत्री की शादी कलानी गांव निवासी सुरजीत से किया था। पिता का आरोप है कि ससुरालीजन दहेज में चार पहिया वाहन की मांग कर रहे थे। इसी के चलते उनकी पुत्री की हत्या की गई। पिता ने पति सुरजीत, जेठ अजीत, जेठानी शिल्पी, देवर सुमित व अशीष, ससुर महेश व सास शकुंतला को नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पुलिस को तहरीर दी।। कोतवाली प्रभारी राधेश्याम ने बताया कि विवाहिता के पिता की तहरीर के आधार पर मामले की रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed