{"_id":"65be379a55d90c84540dfe78","slug":"dead-body-of-farmer-found-on-scaffolding-built-on-farm-who-guarding-crops-in-agra-2024-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: मचान पर मिला फसल रखवाली कर रहे किसान का शव, सुबह नातिन चाय देने पहुंची तो हुई जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: मचान पर मिला फसल रखवाली कर रहे किसान का शव, सुबह नातिन चाय देने पहुंची तो हुई जानकारी
Sat, 03 Feb 2024 06:51 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sat, 03 Feb 2024 06:51 PM IST
सार
आगरा में फसल रखवाली कर रहे किसान का शव खेत पर बने मचान पर मिला। सुबह नातिन चाय देने पहुंची तो जानकारी हुई। खबर मिली तो घर में चीख पुकार मच गई।
विज्ञापन
खेत में बनाया गया मचान। संवाद
- फोटो : Agra
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा में शनिवार की सुबह फसल की रखवाली कर रहे किसान का शव खेत पर बने मचान पर मिला। वह रोज खेत पर ही सोते थे। सुबह नातिन चाय देने पहुंची तो उनका जकड़ा हुआ शरीर देखा। भागते हुए घर पहुंचाी और सभी को खबर दी। परिजन ठंड से मौत होने का अंदेशा जता रहे हैं।
विज्ञापन
घटना बाह थाना क्षेत्र के खजुआपुरा गांव की है। गांव निवासी संतोष कुमार के बेटे अरुण और मुकेश बाहर काम करते हैं। संतोष कुमार ने 20 हजार रुपये के भेज पर पांच बीघा खेत लेकर गेहूं की फसल बोई थी। पत्नी सौमौती ने बताया कि छुट्टा मवेशियों से फसल की रखवाली के लिए शुक्रवार की रात मचान पर सोए थे।
विज्ञापन
शनिवार की सुबह नातिन मोहिनी चाय लेकर गई तो उनका शरीर मचान पर जकड़ा हुआ मिला। उसने खबर दी तो परिजन व ग्रामीण मौके पर पहुंचे। पत्नी ने ठंड से मौत का अंदेशा जताया है। मौत से परिजन रो-रोकर बेहाल हैं। बाह की एसडीएम सृष्टि सिंह ने बताया कि जांच के लिए राजस्व विभाग की टीम गांव भेजी है।
विज्ञापन