फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Dead body of employee found hanging in saree showroom warehouse police engaged in investigation

Agra: साड़ी शोरूम के गोदाम में फंदे से लटका मिला कर्मचारी का शव, जांच में जुटी पुलिस; 2 दिन पहले लगी थी नौकरी

Fri, 09 Aug 2024 09:17 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 09 Aug 2024 09:17 AM IST
सार

आगरा के नमक की मंडी क्षेत्र में एक साड़ी शोरूम के गोदाम में कर्मचारी का शव फंदे पर लटका मिला। दो दिन पहले ही उसे नौकरी पर रखा गया था। मौके से कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है। पुलिस जांच में जुटी हुई है कि आखिर उसने ये कदम क्यों उठाया। 

 

विज्ञापन
Dead body of employee found hanging in saree showroom warehouse police engaged in investigation
agra police - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के नमक की मंडी (कोतवाली) स्थित काशी साड़ी एंपोरियम के गोदाम में बृहस्पतिवार को कर्मचारी का शव फंदे से लटका मिला। वह दो दिन पहले काम पर आया था। एक कर्मचारी के गोदाम में जाने पर पता चला। पुलिस जांच कर रही है। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों को चेक किया गया है।
विज्ञापन


नमक की मंडी में शुभम मित्तल का काशी साड़ी एंपोरियम के नाम से शोरूम है। बृहस्पतिवार दोपहर को एक कर्मचारी तीसरी मंजिल पर गोदाम में गया। उसने पंखे के कुंडे से दुकान में ही काम करने वाले 32 वर्षीय आकिब का शव लटका देखा। शोर सुनकर दुकान मालिक और अन्य लोग आ गए। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाया। परिजन को सूचना दी।
विज्ञापन


थाना कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि कर्मचारी शहीद नगर का रहने वाला था। पत्नी मायके में रह रही है। परिजन ने बताया कि वह दो दिन पहले काम पर आया था। इसके बाद से देखा नहीं गया था। कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट का इंतजार है। परिजन ने किसी तरह का आरोप नहीं लगाया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed