{"_id":"629654fa5986f5233634c2a9","slug":"dead-body-of-a-youth-resident-of-goshalpur-drowned-in-the-ganges-river-was-found-mainpuri-news-agr535284978","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा नदी में डूबे गोशलपुर निवासी युवक का शव मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा नदी में डूबे गोशलपुर निवासी युवक का शव मिला
विज्ञापन
बिछवां (मैनपुरी)। बदायूं में गंगा स्नान के दौरान सोमवार की सुबह कस्बा निवासी एक युवक डूब गया था। तभी से पुलिस व गोताखोर उसकी तलाश कर रहे थे। मंगलवार की सुबह युवक का शव नदी से बरामद कर लिया।
थाना क्षेत्र के गांव गोशलपुर निवासी सतेंद्र सिंह शाक्य का 20 वर्षीय पुत्र रिंकू शाक्य सोमवार को अमावस्या पर गंगा नहाने के लिए बदायूं के अटैना घाट पर गया था। उसके साथ मां, भाई और भाभी भी थे, नहाने के दौरान गहरे पानी में चले जाने की वजह से वह नदी में डूब गया था।
तभी से स्थानीय पुलिस और गोताखोर तलाश में जुटे थे। तलाश के दौरान मंगलवार की सुबह रिंकू का शव गंगा नदी से बरामद कर लिया गया। युवक का शव देखते ही परिजन में चीख पुकार मच गई। पता लगने के बाद गांव से अन्य रिश्तेदार व परिचित के लोग बदायूं के लिए रवाना हो गए। स्थानीय पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।