फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Dead body of a youth found lying behind the house left BSF job wife was in her parents' home

Etah: मकान के पीछे पड़ा मिला युवक का शव, बीएसएफ की छोड़ दी थी नौकरी; मायके में थी पत्नी

Sat, 30 Dec 2023 05:45 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 30 Dec 2023 05:45 PM IST
सार

सकीट कस्बे में युवक का शव घर के पीछे पड़ा मिला। मृतक 10 साल पहले बीएसएफ की नौकरी छोड़कर आया था। पत्नी बच्चों संग मायके में रहती है। वो घर पर अकेला ही रहता था।
 

विज्ञापन
Dead body of a youth found lying behind the house left BSF job wife was in her parents' home
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एटा के थाना सकीट के मोहल्ला उरहैना स्थित एक मकान के पीछे शनिवार सुबह युवक का शव पड़ा मिला। इसके बाद आसपास के लोग पहुंचे और सनसनी फैल गई। सूचना पुलिस को दी गई। परिजन युवक की हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जता रहे हैं। घटनास्थल का निरीक्षण सीओ व अन्य अधिकारियों ने किया और डॉग स्क्वाइड व फोरेंसिक टीम भी जांच की।
विज्ञापन


थाना सकीट क्षेत्र के गांव सकतपुर निवासी शीलेंद्र यादव (38) का शव कस्बा के मोहल्ला उरहैना में स्थित मकान के पीछे पड़ा मिला है। भाई कौशल यादव ने बताया कि हत्या कर शव को मकान के पीछे डाला गया है। अगर छत से गिरता तो शरीर पर चोटों के निशान होते, लेकिन शरीर पर एक भी चोट का निशान नहीं है। इससे साफ जाहिर हो रहा है कि पहले हत्या की गई है और बाद में शव को मकान के पीछे रख दिया है।
विज्ञापन


बताया कि भाई करीब 10 साल पहले बीएसएफ की नौकरी छोड़कर घर आ गए थे। जबकि भाभी का कोई भाई नहीं है। इसके चलते माता-पिता की देखभाल करने के लिए शादी के बाद से ही अपने मायके गांव गणेशपुरा शरीफपुर थाना कुरावली जिला मैनपुरी में रहती आ रही हैं। दो बच्चे हैं, वह भी भाभी के पास ही रहते हैं। जबकि भाई कस्बा सकीट स्थित मकान पर रहते थे। गांव करीब 3 किमी दूर है। वहां पर भी हर रोज आना जाना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ सकीट संजय सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्ट्या मकान की छत से गिरने से मौत होना प्रतीत हो रहा है। मोबाइल भी साथ गिरा और टूट गया है। मौत का सही कारण पोस्टमार्टम के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। रिपोर्ट के आधार पर ही जांच कराई जाएगी। अब तक किसी भी परिजन ने हत्या जैसी बात लिखकर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed