{"_id":"6545ea2728e848d8fc014703","slug":"dead-body-of-a-youth-found-in-a-private-bus-of-mainpuri-marks-were-found-on-body-family-members-shocked-2023-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: मैनपुरी की प्राइवेट बस में मिली युवक की लाश, शरीर मिले ऐसे निशान; देखकर कांप गए घरवाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: मैनपुरी की प्राइवेट बस में मिली युवक की लाश, शरीर मिले ऐसे निशान; देखकर कांप गए घरवाले
Sat, 04 Nov 2023 12:22 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sat, 04 Nov 2023 12:22 PM IST
सार
प्राइवेट बस में युवक की लाश मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
प्राइवेट बस में मिली युवक की लाश
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मैनपुरी के बेवर में शनिवार सुबह छिबरामऊ तिराहे के पास खड़ी प्राइवेट बस से युवक का शव मिला। सूचना पर पुलिस और परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए। युवक के शव को देख परिवार के लोगों में चीख पुकार मच गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। मृतक के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। मौत कैसे हुई ये अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
धनकारी काजीटोला निवासी अतुल पाल प्राइवेट बस में हेल्पर था। परिवार के लोगों ने बताया कि वो रात को घर पर कम ही आता था। दिनभर काम करने के बाद रात को बस में हो सो जाता था। मृतक के भाई टिंकू ने बताया कि रोज की तरह शुक्रवार रात 10:00 बजे के लगभग अतुल पाल खाना खाकर सोने के लिए बस में चला आया, जब सुबह देर तक घर नहीं पहुंचा तो परिजन बस में उसे देखने आए, जहां अतुल की लाश पड़ी हुई थी।
विज्ञापन
परिवार के लोगों ने बताया कि अतुल के शरीर पर चोटों के निशान हैं। मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक महाराज सिंह का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन