{"_id":"64959b9f40d9f1ef220e83c4","slug":"dead-body-of-a-young-man-found-in-canal-near-balrampur-mainpuri-news-c-25-1-198809-2023-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: बलरामपुर के पास नहर में मिला एक युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: बलरामपुर के पास नहर में मिला एक युवक का शव
Fri, 23 Jun 2023 06:48 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Fri, 23 Jun 2023 06:48 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर के पास नहर में मिला एक युवक का शव
-पहचान के बाद कार्रवाई के लिए एटा ले गए परिजन
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरावली (मैनपुरी)। गांव बलरामपुर के पास नहर में शुक्रवार की सुबह युवक का शव मिला। सूचना पर एटा और कुरावली पुलिस मौके पर पहुंच गई। कुछ देर बाद शव की पहचान एटा क्षेत्र के गांव अंबारी निवासी युवक के रूप में हुई। परिजन कार्रवाई के लिए शव को साथ ले गए।
थाना पुलिस को शुक्रवार की सुबह सूचना मिली कि गांव बलरामपुर के पास नहर में एक करीब 19 वर्षीय युवक का शव पड़ा हुआ है। इस सूचना पर एसआई सतेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। शव को नहर से बाहर निकाला गया। पहचान के प्रयास किए गए तो कुछ देर बाद वहां पहुंचे जनपद एटा के गांव अंबारी निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि शव गांव निवासी मोहित का है। शिनाख्त के बाद पुलिस ने परिजन से जानकारी ली। पता चला कि मोहित बृहस्पतिवार को गांव अंबारी के पास एक साथी के साथ नहर में नहाने के लिए गया था। दोनों नहर में डूब गए थे। साथी का शव बृहस्पतिवार को बागवाला थाना क्षेत्र स्थित नहर में मिल गया था। परिजन मोहित की तलाश कर रहे थे। एटा पुलिस के आने के बाद परिजन शव को लेकर उनके साथ चले गए।