फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Dead body of a young man found hanging on a mango tree in Firozabad

Firozabad: आम के पेड़ पर लटका मिला युवक का शव, चाचा बोले- वो आत्महत्या नहीं कर सकता है...

Tue, 21 Jun 2022 03:53 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 21 Jun 2022 03:53 PM IST
सार

गांव से दूर आम के पेड़ पर युवक का शव लटका मिलने से सनसनी फैल गई। लोगों की सूचना पर परिजन और पुलिस मौके पर आ गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
 

विज्ञापन
Dead body of a young man found hanging on a mango tree in Firozabad
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरोजाबाद के सिरसागंज क्षेत्र के गांव नगला तोड़ निवासी युवक का शव गांव के बाहर आम के पेड़ पर फंदे पर लटका मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। परिजन ने गांव के ही तीन लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। 

विज्ञापन


सिरसागंज थाना क्षेत्र के गांव नगला तोड़ निवासी रवींद्र कुमार (45) सोमवार शाम को सात बजे करीब घर से निकला था। रात तक घर नहीं पहुंचा तो परिजन ने उसकी खोजबीन शुरू कर दी। रात करीब 11 बजे युवक का शव गांव से करीब एक किलोमीटर दूर आम के पेड़ पर लटका मिला। युवक का शव पेड़ पर लटका देख परिजन में कोहराम मच गया। इस दौरान काफी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए। सिरसागंज थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। 

विज्ञापन

हत्या का आरोप 

पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को फंदे से उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शव के साथ जिला अस्पताल पहुंचे मृतक रवींद्र के चाचा प्रमोद कुमार ने बताया कि उसके भतीजे ने आत्महत्या नहीं की, बल्कि उसकी हत्या कर शव को फंदे पर लटकाया गया है। सोमवार सुबह बच्चों को लेकर गांव के ही तीन लोगों से उसका झगड़ा हुआ था। इसे ग्रामीणों ने शांत करा दिया था। शाम सात बजे आरोपी रवींद्र को घर से बुलाकर ले गए थे। इसके बाद रवींद्र घर नहीं पहुंचा। उसकी हत्या कर शव को फंदे पर लटका दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

खेती करता था मृतक 

रवींद्र पर दो बेटे और दो बेटी है। वह खेती कर परिवार का भरण पोषण करता था। थानाध्यक्ष सिरसागंज उदयवीर मलिक का कहना है कि कहना है युवक का शव फंदे पर लटका मिला था। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया गया है। तहरीर आती है तो जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed