फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Dead body of a young man found hanging from a tree

Agra News: पेड़ पर फंदे से लटका मिला युवक का शव

Thu, 07 Nov 2024 09:39 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 07 Nov 2024 09:39 PM IST
विज्ञापन
Dead body of a young man found hanging from a tree
कासगंज। कोतवाली क्षेत्र के गांव नोरथा में बृहस्पतिवार की सुबह 6 बजे युवक का शव पेड़ पर फंदे से लटका मिला। पुलिस की फौरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य संकलित किए। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। युवक की मौत के मामले में पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन

गांव नोरथा निवासी युवक आकाश (27) नौलाख सिंह का शव बृहस्पतिवार की सुबह 6 बजेे गांव में ग्रामीण जगमग के खेत में नीम के पेड़ पर शव फंदे से लटका मिला। शव मिलने की सूचना पर ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। युवक की मौत की सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को फंदे से उतरवाया। पुलिस की फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य संकलित किए। मृतक के साले अवनीश ने उसकी हत्या की आशंका जताई। सीओ आंचल चौहान बताया कि मृतक का अपनी पत्नी से विवाद हुआ था। इसके बाद उसका फंदे से लटका हुआ शव मिला है। परिजन की ओर से अभी कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed