{"_id":"65e083dc7772476d9d0d411d","slug":"dead-body-of-a-person-found-in-the-drain-near-gurudwara-guru-ka-tal-police-trying-to-identify-2024-02-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: गुरुद्वारा गुरु का ताल के पास नाले में मिला एक व्यक्ति का शव, शिनाख्त के प्रयास में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: गुरुद्वारा गुरु का ताल के पास नाले में मिला एक व्यक्ति का शव, शिनाख्त के प्रयास में जुटी पुलिस
Thu, 29 Feb 2024 06:47 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Thu, 29 Feb 2024 06:47 PM IST
सार
गुरुद्वारा गुरु का ताल के पास नाले में राहगीरों ने अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा देखा। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
नाले में मिला एक व्यक्ति का शव
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा में गुरुद्वारा गुरु का ताल रेलवे ओवरब्रिज के नीचे बृहस्पतिवार शाम को नाले में एक युवक का शव मिला। ये देख लोग जुट गए और उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को नाले से बाहर निकलवाया। इसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
थाना सिकंदरा के प्रभारी निरीक्षक नीरज शर्मा ने बताया कि मृतक पेंट शर्ट पहने हुआ है। उम्र तकरीबन 40 से 45 साल है। शव 24 घंटे पुराना प्रतीत हो रहा था। आसपास के लोगों से पहचान के प्रयास किए गए, लेकिन शिनाख्त नहीं हो पाई। फोटो की मदद से मृतक की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस के व्हाट्सएप ग्रुप पर भी फोटो डाली गई। सभी थानों से लापता लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। जिस स्थान पर नाला है, उसके पास से रेलवे लाइन निकलती है।
लोग पुल के नीचे से भी रेलवे लाइन पार करके दूसरी तरफ जाते हैं। आशंका है कि लाइन पार करते समय नाले में युवक गिरा होगा।