फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   dead body

मजदूर का शव मिला बाजरा के खेत में, परिजनों में कोहराम

Sun, 28 Jun 2020 10:30 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
dead body
गंजडुंडवारा। क्षेत्र के मोहल्ला पूरब थोक निवासी एक मजदूर का शव रविवार मस्तीपुर के पास एक बाजरा के खेत में मिला। वह शनिवार सुबह मजदूरी के काम पर जाने के लिए निकला था, तब से ही लापता है। उसकी मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

नूरआलम (48) निवासी पूरब थोक शनिवार सुबह मजदूरी करने जाने की कहकर घर से गया। देर शाम तक वापस नहीं आया। परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। रविवार ग्राम मस्तीपुर के पास बाजरा के खेत में उसका शव पड़े होने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसके परिजनों को मामले की जानकारी दी। परिजनों ने मौके पर पहुंचकर उसकी शिनाख्त की।
विज्ञापन

पोस्टमार्टम से खुलेगा राज
नवी आलम का शव मिलने के बाद से यह नहीं पता चल पा रहा है कि उसकी हत्या की गई है, या फिर किसी हादसे में उसकी मौत हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही इसका खुलासा हो पाएगा। हालांकि उसकी नाक से रक्तस्राव हो रहा था। साथ ही गले में सूजन भी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कराया है पोस्टमार्टम, नहीं मिली कोई तहरीर
मजदूर के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है, ताकि मौत का कारण स्पष्ट हो सके। जानकारी में आया है कि वह शराब पीने का आदी था। अधिक शराब के सेवन से या अन्य किसी कारण से उसकी मौत हुई। इसके लिए पोस्टमार्टम की रिपोर्ट का इंतजार है। परिजनों ने कोई तहरीर पुलिस को नहीं दी है। - विनोद मिश्र, एसओ, गंजडुंडवारा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed