फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   dead body found in pond, murder claim

Agra News: लापता युवक का शव गड्ढे में मिला

Mon, 16 Jan 2023 11:39 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 16 Jan 2023 11:39 PM IST
विज्ञापन
dead body found in pond, murder claim
कासगंज। नगर के मोहल्ला नई बस्ती धानमील रोड निवासी युवक का शव पानी से भरे गड्ढे में मिला। युवक रविवार की शाम से लापता था। सोमवार की सुबह उसका शव परिजन को मिला। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। परिजन मोहल्ले के ही एक युवक पर हत्या का आरोप लगाया हैं।
विज्ञापन

मोहल्ला नई बस्ती निवासी साहिल (20) का शव सोरों गेट पर बिजली घर के सामने एक गड्ढे में पड़ा मिला। सोमवार की सुबह जब लोगों ने उसका शव वहां पड़ा देखा तो इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसकी शिनाख्त के प्रयास शुरू कर दिए। उसके पास से मौजूद मोबाइल से नंबर निकालकर उसके परिजन को कॉल की। वह सूचना पाते ही मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव का पंचनामा करने की कार्रवाई कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजन मोहल्ला के ही जीशान पर हत्या कर शव को गड्ढे में फेंके जाने का आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन

5 हजार रुपये के छीने जाने का बताया जा रहा है विवाद
मृतक साहिल के भाई शाहरूख का कहना है कि उसके भाई साहिल से मोहल्ला निवासी जीशान ने पांच हजार रुपये छीन लिए थे। जिसे वह मांग रहा था, जिससे कहासुनी भी हुई थी। उसका आरोप है कि इसी के चलते उसके भाई साहिल की हत्या जीशान ने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाइयों में सबसे छोटा था साहिल
मोहल्ला नई बस्ती धानमील रोड निवासी मृतक साहिल अपने चार भाइयों में सबसे छोटा था। सबसे बड़ा भाई असलम, दूसरे नंबर का हारून, तीसरे नंबर का शाहरूख और सबसे छोटा साहिल था। उसकी मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।
घटना स्थल पर थी शीशी व इंजेक्शन, नशा करने का शक
मृतक साहिल निवासी नई बस्ती धान मील का शव पानी से भरे जिस गड्ढे में मिला उसी के समीप एक शीशी मिली हैं। एक इंजेक्शन भी रखा है। परिजनों का कहना है कि हत्या से पूर्व उसे आरोपियों ने नशा भी कराये जाने का शक है।

युवक नशे की हालत में था। घटना स्थल के समीप शीशी व इंजेक्शन भी है। हो सकता है वह नशे में पानी के गड्ढे में गिर गया और फिर बाहर न निकल पाया। वहीं उसकी मौत हो गई हो। शव का पोस्टमार्टम कराया है, जिससे स्थिति और अधिक स्पष्ट हो जाएगी। - वीपी गिरि, कोतवाली प्रभारी कासगंज।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed