फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Dead bodies of husband and wife found hanging on tree in Kasganj

कासगंज में कर्ज से परेशान बुजुर्ग दंपती ने दी जान: गांव के बाहर पेड़ पर लटके मिले पति-पत्नी के शव

Mon, 02 Aug 2021 12:23 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 02 Aug 2021 12:23 AM IST
सार

बुजुर्ग दंपती घर पर बहू और पोते के साथ रहते थे। उनका बेटा दिल्ली में रहकर प्राइवेट नौकरी करता है। 

विज्ञापन
Dead bodies of husband and wife found hanging on tree in Kasganj
दंपती के शव उतारते ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कासगंज जिले के कोतवाली क्षेत्र में रविवार की सुबह गांव ढिलावली के बाहर बुजुर्ग दंपती के शव बाग में पेड़ पर लटके मिले। इससे गांव में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को नीचे उतारा और छानबीन के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस प्राथमिक जांच में इसे आत्महत्या का मामला मान रही है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक गांव ढिलावली निवासी 58 वर्षीय मानसिंह और उनकी 55 वर्षीय पत्नी द्रोपा देवी के शव गांव के बाहर आम के बाग में पेड़ पर लटके मिले। सुबह को जब ग्रामीण खेतों की ओर गए तो इसकी जानकारी हुई। जानकारी मिलने पर मौके पर भीड़ एकत्रित हो गई। सूचना के बाद पुलिस भी पहुंच गई। 
विज्ञापन


पुलिस ने बुजुर्ग दंपती के बारे में ग्रामीणों से बातचीत कर घटना की जानकारी ली। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। बुजुर्ग दंपती की मौत को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। उनका पुत्र दिल्ली में रहकर प्राइवेट नौकरी करता है। उसकी पत्नी और तीन साल बेटा अपने दादा-दादी के साथ गांव में ही रहते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक बोत्रे रोहन प्रमोद ने बताया कि प्राथमिक जांच में आत्महत्या की बात सामने आई है। शवों का पोस्टमार्टम कराया गया है। बुजुर्ग दंपती पर कुछ कर्जा था, जिसके चलते आत्मघाती कदम उठाया है। अन्य बिंदुओं पर भी जांच की जा रही है। उधर, मृतक का बेटा दिल्ली से कासगंज के लिए चल दिया है। 

बेटे के इलाज के लिए लिया था कर्ज, बेची थी जमीन 
पुलिस की जांच पड़ताल में गांव ढिलावली में दंपती की आत्महत्या के पीछे मुख्य कारण कर्ज का सामने आया है। मानसिंह ने बीमार बेटे के इलाज के लिए कर्ज लिया था। वह स्वयं भी आंखों की बीमारी से परेशान था। कर्ज चुकाने के लिए उसने एक बीघा जमीन बेची फिर भी कर्ज से मुक्ति नहीं मिली थी। कर्ज के कारण घर में क्लेश का माहौल रहता था। पुलिस के अनुसार उस पर करीब चार लाख रुपये का कर्ज था। 
पुलिस की जांच पड़ताल में सामने आया है कि मानसिंह का परिवार पिछले काफी समय से आर्थिक तंगी से परेशान था। तीन वर्ष पहले मानसिंह के बड़े पुत्र कन्हीं लाल ने आत्महत्या कर ली थी। दूसरा पुत्र बलराम मुंह के जबड़े  से जुड़ी बीमारी से परेशान है। इसका ऑपरेशन कराने के लिए मानसिंह को कर्ज लेना पड़ा। उसका स्वयं का स्वास्थ्य भी ठीक नहीं रह रहा था। उसे आंखों की बीमारी थी। उसे कम दिखाई देता था। पुलिस की जानकारी के मुताबिक उस पर लगभग चार लाख रुपये का कर्ज था। उसने अपनी एक बीघा जमीन भी बेच दी, लेकिन कर्ज से मुक्ति नहीं मिली। घर में भी क्लेश रहने लगी। पुलिस यह भी पता कर रही है कि मानसिंह पर लोगों का कुल कितना कर्ज था और बैंक का कितना कर्ज था। सदर कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार मिश्र का कहना है कि यह स्पष्ट है कि कर्ज के दबाव के चलते आत्महत्या की है, लेकिन पूरी जांच पड़ताल के बाद यह स्पष्ट होगा कि उस पर कितना कर्ज था। 

दंपती की मौत से परिजनों में कोहराम
क्षेत्र के गांव ढिलावली में दंपती के द्वारा एक साथ फांसी लगाकर जान देने की घटना की जानकारी परिवार के लोगों को हुई तो परिवार में कोहराम मच गया। परिजन घटनास्थल की और दौड़ पड़े। उनका बेटा बलराम नोएडा में नौकरी करता है, उसे भी जानकारी दी गई। वह भी दोपहर के बाद कासगंज आ गया। 

कर्ज की बात से सहमत नहीं हैं परिवार के लोग 
दपंती के मौत के मामले को लेकर परिवारीजनों को हत्या की भी आशंका है। परिजन कर्ज के कारण को लेकर सहमत नहीं हैं। दंपती के भतीजे जितेंद्र कुमार का कहना है कि मानसिंह के पास और भी जमीन थी। वह अपना कर्ज इस जमीन बेचकर उतार सकते थे। पहले भी जमीन बेचकर कर्ज उतारा है। उन्होंने पुलिस ने मामले की पूरी जांच पड़ताल करने की मांग की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed