{"_id":"604710298ebc3e592e0ea292","slug":"dead-bodies-of-boyfriend-and-girlfriend-found-hanging-from-tree-in-kasganj","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हत्या या आत्महत्या: कासगंज में पेड़ पर लटके मिले प्रेमी-प्रेमिका के शव, अप्रैल में युवती की होनी थी शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हत्या या आत्महत्या: कासगंज में पेड़ पर लटके मिले प्रेमी-प्रेमिका के शव, अप्रैल में युवती की होनी थी शादी
Tue, 09 Mar 2021 11:48 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 09 Mar 2021 11:48 AM IST
सार
- सोमवार शाम से लापता थे युवक-युवती, सुबह गांव के बाहर पेड़ पर लटके मिले शव
- लॉकडाउन के दौरान हुई थी युवक की शादी, प्रेम प्रसंग के चलते पत्नी रह रही अलग
विज्ञापन
कासगंज: घटनास्थल पर डीएम और एसपी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कासगंज जिले के गांव भरसोली मुस्तफाबाद के जंगल में मंगलवार की सुबह एक पेड़ पर युवक और युवती के शव लटके मिलने से सनसनी फैल गई। काली नदी के किनारे मंगलवार सुबह एक प्रेमी युगल का शव पेड़ पर फंदे से लटका मिला। दोनों सोमवार शाम से ही लापता थे। सूचना पर जिलाधिकारी, एसपी व अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए। दोनों के शवों का पोस्टमार्टम कराया गया।
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के गांव भरसौली मुस्तफाबाद के निशांत उर्फ भूरा (20) पुत्र शैलेंद्र व युवती रंजना (19) पुत्री नेपाल सिंह का करीब दो साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। ग्रामीणों के अनुसार दोनों शादी करना चाहते थे लेकिन लॉकडाउन में 14 जून, 2020 को निशांत की शादी दरियावगंज में हो गई। इस शादी से वह खुश नहीं था।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- आगरा में मुठभेड़: मां-बेटी की बेरहमी से हत्या करने वाला गिरफ्तार, गोली लगने से हुआ घायल
विज्ञापन
निशांत की यह मनोदशा देखकर उसकी पत्नी भी वापस दरियावगंज चली गई और नहीं लौटी। वहीं तीन महीने पहले रंजना के परिजनों ने उसका विवाह दादरी में तय कर दिया था। 26 अप्रैल को शादी होनी थी लेकिन रंजना इसके लिए तैयार नहीं थी। आहत होकर सोमवार शाम करीब 6 बजे दोनों अपने-अपने घरों से लापता हो गए। मंगलवार की सुबह ग्रामीण जयप्रकाश ने काली नदी के पास पेड़ पर फंदे से लटके दोनों के शव देखे। उसने ग्रामीणों और पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंच शवों का पोस्टमार्टम कराया। दोनों परिवारों की ओर से पुलिस को केवल लिखित सूचना दी गई है, कोई अन्य तहरीर नहीं दी गई है।
प्रेमी युगल ने फंदे पर लटककर आत्महत्या की है। डीएम के साथ मौके का निरीक्षण किया गया है। पूरे मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है। परिवार के लोगों ने आत्महत्या की सूचना दी है। -मनोज सोनकर, एसपी।