फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Dead bodies found at different places could not be identified

Agra News: अलग-अलग स्थानोें पर मिले शवों की नहीं हो सकी शिनाख्त

Fri, 21 Jun 2024 01:17 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 21 Jun 2024 01:17 AM IST
विज्ञापन
Dead bodies found at different places could not be identified
कासगंज। जिले में अलग- अलग स्थानों पर मिले एक महिला और दो युवकों के अज्ञात शवों की शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस शिनाख्त कराने के लिए पड़ोसी जिले के साथ सोशल मीडिया का भी सहारा ले रही।
विज्ञापन

सहावर क्षेत्र में चांड़ी मार्ग पर 16 जून को रविवार की रात्रि में करीब 9:30 बजे पैदल जा रही अज्ञात महिला को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौत हो गई। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम गृह भेजा। पुलिस ने महिला की शिनाख्त के लिए आस-पास के ग्रामीणों से उसके बारे में जानकारी की,लेकिन उसकी कोई जानकारी नही हुई। कोतवाली प्रभारी लोकेश भाटी ने बताया कि महिला की उम्र लगभग 32 वर्ष है । वह लाल नारंगी छापेदार साड़ी व लाल रंग का छापेदार ब्लाउज पहने है। उसका रंग सांवला और चेहरा लंबा है। सोशल मीडिया के माध्यम से भी उसकी शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

सुन्नगढ़ी क्षेत्र में मंगलवार की रात्रि करीब 9 बजे ग्राम मुजफ्फरनगर के में गंगा किनारे एक युवक का शव क्षत-विक्षत अवस्था में मिला। पुलिस ने उसके बारे में लोगों से जानकारी की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। थाना प्रभारी सरिता तोमर ने बताया कि शव काफी दिन पुराना था। जंगली जानवरों ने उसका चेहरा और हाथ पैर खा लिए हैं। उसकी उम्र लगभग 30 या 35 वर्ष के बीच है। वह भूरे रंग का अंतवस्त्र पहने हुए था। आस-पास के थानों में फोटो भेजकर मृतक की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे है। वहीं तीसरा शव 19 जून बुधवार की सायं लगभग 6 बजे शहर के बांकनेर क्षेत्र में आईटीआई के समीप पड़ा मिला। पुलिस ने लोगों से जानकारी की लेकिन उसकी शिनाख्त नहीं हुई। उसकी उम्र लगभग 50 वर्ष है। वह नीली और काली चेकदार शर्ट और काली पेंट पहने है। कोतवाली प्रभारी राम वकील ने बताया कि शव के शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। सोशल मीडिया पर पोस्ट कर उसकी शिनाख्त की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed