फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   dead bodies burnt after killing husband and wife in mathura

सनसनीखेज: मथुरा में पति-पत्नी की हत्या कर फ्लैट में जलाए शव, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

Fri, 25 Mar 2022 08:14 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 25 Mar 2022 08:14 PM IST
सार

मथुरा में दोहरे हत्याकांड का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां दंपती की हत्या के बाद उनके शवों को जला दिया गया। शुक्रवार को पुलिस ने फ्लैट से दोनों के जले शव बरामद किए। 

विज्ञापन
dead bodies burnt after killing husband and wife in mathura
भीम सिंह और उसकी पत्नी भारती के फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा के थाना हाईवे की कर्मयोगी कॉलोनी में फौजी के डुप्लेक्स फ्लैट में शुक्रवार को पति-पत्नी के जले हुए शव मिलने से सनसनी फैल गई। दंपती को जलाने से पहले उनकी बेरहमी से हत्या की गई थी। पहचान मिटाने को उनके शवों को जलाया गया। पड़ोसियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 

विज्ञापन


दंपती को राजस्थान के भरतपुर का युवक एक सप्ताह पूर्व सौंख कस्बे से लेकर आया था। पुलिस युवक की तलाश में दबिश दे रही है। पुलिस बता रही है कि जालसाज युवक ने नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से दंपती के माध्यम से 50 लाख रुपये ठगे थे।

विज्ञापन

19 मार्च से लापता थे दंपती 

19 मार्च को सौंख कस्बा निवासी भीम सिंह (45) और उनकी पत्नी भारती (39) को राजस्थान के तालफरा का युवक पवन कुंतल अपने साथ लेकर आया। उसके बाद दंपती घर नहीं लौटे तो परिजनों को चिंता सताई। तलाश की, लेकिन दंपती का सुराग नहीं लगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

23 मार्च को मृतक के भाई हरिराम ने थाना मगोर्रा में गुमशुदगी दर्ज कराई। परिजन तलाश कर रहे थे। इस बीच शुक्रवार को थाना हाईवे के कर्मयोगी कॉलोनी के फ्लैट में दंपती के जले शव मिलने की जानकारी मिलने पर परिजन पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंच गए। यहां पर मृतकों की शिनाख्त भीम सिंह और आरती के रूप में शिनाख्त की। 

मृतक के भाई ने लगाया यह आरोप 

शुरुआत में हाईवे पुलिस ने इन दोनों शवों को अज्ञात में ही कब्जे में लिया। मृतक के भाई हरिराम ने बताया कि उनका छोटा भाई भीम सिंह फ्रिज का मिस्त्री था। उसकी दोस्ती जालसाज पवन से हो गई थी, उसने ही हत्या की है। एसपी सिटी मार्तंड प्रकाश सिंह ने बताया कि फ्लैट भरतपुर के रहने वाले देवेंद्र फौजी का है, जो पंजाब के फिरोजपुर में तैनात है। 

इस फ्लैट को पवन ने छह माह पूर्व किराये पर लिया था। पवन ने भीम सिंह के माध्यम से युवाओं से 50 लाख रुपये दिल्ली सचिवालय, रेलवे आदि विभागों में नौकरी दिलाने की एवज में ठगे थे। नौकरी न मिलने पर भीम सिंह ने रकम लौटाने का दबाव बनाया। इसी के चलते दंपती की हत्या की गई। पुलिस गहनता से घटना की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed