{"_id":"638d906f286e4129050bbcd4","slug":"dcm-collided-with-truck-on-yamuna-expressway-in-mathura","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: नौहझील क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे पर ट्रक से टकराई डीसीएम, तीन लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: नौहझील क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे पर ट्रक से टकराई डीसीएम, तीन लोग घायल
Mon, 05 Dec 2022 12:02 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 05 Dec 2022 12:02 PM IST
सार
यमुना एक्सप्रेसवे पर रविवार देर रात डीसीएम आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई। हादसे में तीन लोग घायल हो गए। तीनों घायल केबिन में काफी देर तक फंसे रहे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उन्हें निकाला।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मथुरा के नौहझील क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे पर रविवार देर रात हादसा हो गया। एक्सप्रेसवे पर आगे चल रहे ट्रक से डीसीएम टकरा गई। हादसे में डीसीएम सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे के बाद ट्रक चालक फरार हो गया।
विज्ञापन
थाना नौहझील क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे के माइल स्टोन-68 के समीप आगरा से नोएडा की ओर जा रही डीसीएम आगे चल रहे ट्रक से जा टकराई। हादसे में डीसीएम सवार हाथरस के गांव मझोला निवासी कपिल पुत्र सतेन्द्र बघेल, भूरा पुत्र पप्पू व संजय पुत्र अमरीश निवासी गंगीरी अलीगढ़ गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने राहगीरों की मदद से घायलों को सीएचसी नौहझील भर्ती कराया। कार्यवाहक थाना प्रभारी मनोज चौधरी ने बताया कि डीसीएम सवार घायलों की हालत चिंताजनक बनी हुई है। प्रथमदृष्टया डीसीएम आगे चल रहे ट्रक से टकराई है। जिससे हादसा हुआ है। घायलों को एम्बुलेंस की मदद से अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन