फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   DC MDM found teachers missing from school

Agra News: डीसी एमडीएम को स्कूल से गायब मिले शिक्षक

Sat, 06 May 2023 11:04 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 06 May 2023 11:04 PM IST
विज्ञापन
DC MDM found teachers missing from school
मैनपुरी। डीसी एमडीएम अमृता सिंह ने शनिवार को किशनी विकास खंड के स्कूलों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एक स्कूल के शिक्षक विद्यालय से गायब मिले। जानकारी पर पाया गया कि वे बच्चों को बुलाने गांव गए हुए हैं। डीसी ने संबंधित शिक्षकों से स्पष्टीकरण मांगा है। वहीं अन्य स्कूलों में छात्र संख्या कम मिलने पर डीसी ने नाराजगी प्रकट करते हुए कन्वर्जन कॉस्ट काटने की चेेतावनी दी है। डीसी एमडीएम शनिवार को उच्च प्राथमिक विद्यालय नगला गवे पहुंचीं। यहां निरीक्षण के दौरान तैनात शिक्षक हस्ताक्षर कर गायब थे। यहां मौजूद शिक्षामित्र ने बताया कि वे बच्चों को लेने गांव गए हैं। यहां छात्र संख्या काफी कम थी। इसके बाद उन्होंने प्राथमिक विद्यालय नगला गवे, प्राथमिक विद्यालय चकौना, प्राथमिक विद्यालय कुनूपुर, प्राथमिक विद्यालय हर्राजपुर, प्राथमिक विद्यालय हरीसिंहपुर और कंपोजिट विद्यालय बसैत का निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय छात्र संख्या कम मिलने पर डीसी ने नाराजगी प्रकट की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed