{"_id":"6704aa578b8faf65b203fb95","slug":"dbrau-web-registration-date-extended-again-in-agra-university-2024-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra University: आगरा विश्वविद्यालय में फिर बढ़ी वेब पंजीकरण तिथि, अब 15 अक्तूबर तक का दिया गया समय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra University: आगरा विश्वविद्यालय में फिर बढ़ी वेब पंजीकरण तिथि, अब 15 अक्तूबर तक का दिया गया समय
Tue, 08 Oct 2024 09:13 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 08 Oct 2024 09:13 AM IST
सार
आगरा विश्वविद्यालय ने वेब पंजीकरण की तिथि एक बार फिर से बढ़ा दी है। अब 15 अक्तूबर तक का समय दिया गया है।
विज्ञापन
आगरा विश्वविद्यालय
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि के विभिन्न कोर्सों में प्रवेश के लिए वेब पंजीकरण प्रक्रिया फिर खोल दी गई है। अब छात्र 15 अक्तूबर तक पंजीकरण करा सकेंगे। पहले अंतिम तिथि 20 सितंबर तय थी। सेल्फ फाइनेंस कॉलेजों के संचालक सीटें खाली रहने का हवाला देकर पंजीकरण तिथि बढ़ाने की मांग कर रहे थे। उन्होंने कुलपति तक गुहार लगाई थी।
डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि से संबद्ध महाविद्यालयों और आवासीय परिसर में संचालित कोर्स में प्रवेश के लिए विवि की वेबसाइट पर वेब पंजीकरण कराना अनिवार्य होता है। इसके बाद ही छात्र संबंधित कॉलेजों की साइट पर अपने मनपसंद कोर्स के लिए आवेदन कर सकते हैं। विवि ने स्नातक एवं परास्नातक के लिए वेब पंजीकरण की प्रक्रिया 25 मई से शुरू की थी। अंतिम तिथि अब छठवीं बार बढ़ाई गई है।
खाली रह गई हैं सीटें
सोमवार को परीक्षा नियंत्रक ओमप्रकाश की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि 15 अक्तूबर तक छात्र नए वेब पंजीकरण और पूर्व में पंजीकरण के दौरान हुई गलतियों में सुधार कर सकते हैं। जिन कॉलेजों में सीटें खाली रह गई हैं, उनके साथ उन महाविद्यालयों को भी लाभ होगा जिनकी संबद्धता का विस्तारण बाद में हुआ है। उन्हें भी इससे प्रवेश का मौका मिल सकेगा।
विज्ञापन
एलएलएम की काउंसिलिंग 14 से
आंबेडकर विश्वविद्यालय के पालीवाल पार्क परिसर में शुरू हुए विधि पाठ्यक्रम में परास्नातक कोर्स (एलएलएम) में प्रवेश के लिए संबंधित छात्रों की काउंसिलिंग 14 से 16 अक्तूबर तक सुबह 10 बजे से शुरू होगी। काउंसिलिंग विश्वविद्यालय के जुबली हॉल में शाम 4 बजे तक चलेगी। संबंधित छात्र निर्धारित तिथि व समय पर काउंसिलिंग के लिए उपस्थित हों। प्रो. राजीव वर्मा के अनुसार सत्र 2024-24 के लिए एलएलएम इंटीग्रेटेड व एलएलएम ह्यूमन राइट्स के लिए यह काउंसिलिंग आयोजित की गई है।