{"_id":"6a7413ad7ee77f07f00c5828","slug":"dbrau-to-begin-phd-counselling-before-15-august-2-050-candidates-qualify-2026-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएचडी प्रवेश: 15 अगस्त से पहले शुरू होगी काउंसलिंग, 54 विषयों में जानें कितने अभ्यर्थी हुए सफल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएचडी प्रवेश: 15 अगस्त से पहले शुरू होगी काउंसलिंग, 54 विषयों में जानें कितने अभ्यर्थी हुए सफल
Thu, 06 Aug 2026 10:25 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Thu, 06 Aug 2026 10:25 AM IST
सार
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय 15 अगस्त से पहले पीएचडी प्रवेश की काउंसलिंग शुरू करने की तैयारी में है। 54 विषयों की प्रवेश परीक्षा में 2,050 अभ्यर्थी सफल हुए हैं और मेरिट व आरक्षण के आधार पर दाखिले होंगे।
विज्ञापन
आगरा विश्वविद्यालय
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय प्रशासन 15 अगस्त से पहले पीएचडी में प्रवेश की काउंसलिंग शुरू करने की तैयारी में है। प्रवेश समन्वयक प्रो. बीपी सिंह ने बताया कि इस वर्ष 54 विषयों में प्रवेश परीक्षा आयोजित की गई थी।
इस परीक्षा में करीब 2900 अभ्यर्थी शामिल हुए, जिनमें से 2,050 अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए हैं। लगभग 500 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। उन्होंने बताया कि इस बार पहली बार उर्दू और जनसंचार एवं पत्रकारिता (मास कम्युनिकेशन) विषय में भी पीएचडी प्रवेश परीक्षा आयोजित की गई।
हिंदी, शिक्षा, इतिहास, विधि, राजनीति विज्ञान, जंतु विज्ञान, भूगोल, गृह विज्ञान, वनस्पति विज्ञान, वाणिज्य, समाज कार्य मनोविज्ञान जैसे विषयों में सीटों की तुलना में दोगुने से अधिक अभ्यर्थी सफल हुए हैं। प्रो. सिंह ने बताया कि विषयवार मेरिट और आरक्षण नियमों के आधार पर प्रवेश प्रक्रिया पूरी की जाएगी। काउंसलिंग कराने के लिए पांच केंद्र बनाए जाएंगे। पीएचडी काउंसलिंग के बारे में कमेटी की जल्द ही बैठक भी होने वाली है।