{"_id":"667410d956532bcdba001ec6","slug":"dbrau-exam-2024-during-examination-condition-of-four-teachers-including-principal-deteriorated-2024-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"DBRAU Exam 2024: भीषण गर्मी में परीक्षा के दौरान प्राचार्य सहित चार प्रोफेसर की बिगड़ी हालत, अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
DBRAU Exam 2024: भीषण गर्मी में परीक्षा के दौरान प्राचार्य सहित चार प्रोफेसर की बिगड़ी हालत, अस्पताल में भर्ती
Thu, 20 Jun 2024 04:52 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Thu, 20 Jun 2024 04:52 PM IST
सार
मैनपुरी में चल रहीं डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की परीक्षा के दौरान प्राचार्य सहति चार अध्यापकों की तबीयत बिगड़ गई। सभी को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय
- फोटो : संवाद
विस्तार
मैनपुरी में भीषण गर्मी के बीच डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की परीक्षाएं आयोजित कराई जा रही है। इस दौरान छात्र-छात्राओं के साथ ही शिक्षकों की भी हालत बिगड़ने लगी है। बृहस्पतिवार को शहर के डॉ. भीमराव आंबेडकर राजकीय महाविद्यालय में प्राचार्य सहित चार लोगों की हालत बिगड़ गई। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराकर उपचार दिलाया गया।
बृहस्पतिवार को डाॅ. भीमराव आंबेडकर राजकीय महाविद्यालय में बीएससी द्वितीय सेमेस्टर गणित की परीक्षा थी। परीक्षा के दौरान उत्तर पुस्तिकाएं जमा कराई जा रही थीं कि अचानक एक के बाद एक प्राचार्य सहित चार शिक्षकों को उल्टी दस्त शुरू हो गए। प्राचार्य डाॅ. एसपी सिंह, प्रो. डाॅ.अजय प्रताप सिंह, प्रो. जयप्रकाश और अरुण कुमार को हालत बिगड़ने पर जिला अस्पताल ले जाया गया। यहां उपचार के बाद सभी को राहत मिली।
पिछले एक महीने से 40 डिग्री से अधिक तापमान और लू के प्रकोप के बीच परीक्षाओं का आयोजन हो रहा है। इससे अभी तक कई छात्र-छात्राओं की भी हालत बिगड़ चुकी है। प्राचार्य डॉॅ.एसपी सिंह ने कहा कि लगातार काम के बोझ और गर्मी के कारण उन लोगों को दिक्कत हुई। फिलहाल उपचार के बाद अब राहत महसूस कर रहे हैं।