फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   DBRA University pending marksheet will be distributed from Tuesday

विश्वविद्यालय: मंगलवार से बांटी जाएंगी वर्ष 2015 से लेकर 2020 तक की लंबित अंकतालिकाएं

Mon, 07 Jun 2021 03:46 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 07 Jun 2021 03:46 PM IST
सार

विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों मं रखी 2.60 लाख अंकतालिकाएं कॉलेज कोड के अनुसार बांटी जाएंगी। विश्वविद्यालय प्रशासन ने इसकी व्यवस्था बना ली है 

विज्ञापन
DBRA University pending marksheet will be distributed from Tuesday
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों में रखीं लगभग 2.60 लाख अंकतालिकाएं मंगलवार से बांटी जाएंगी। ये अंकतालिकाएं वर्ष 2015 से लेकर वर्ष 2020 तक की हैं। संशोधन और अन्य समस्याओं के कारण विभिन्न विभागों में रखी हुई थीं, जिन्हें कॉलेज कोड के अनुसार क्रमबद्ध किया गया है। पाठ्यक्रम के अनुसार उनके अलग-अलग बंडल बनाकर तैयार किए गए हैं। 

विज्ञापन


कुलपति प्रोफेसर अशोक मित्तल ने बताया कि मेरे संज्ञान में आया था कि विभिन्न कारणों से वर्ष 2015 से लेकर वर्ष 2020 तक की लाखों अंक तालिकाएं विभागों में लंबित हैं। इनकी त्रुटियां ठीक कराकर छात्रों तक पहुंचाने का निर्णय लिया है। हेल्प डेस्क पर आने वाले अधिकांश विद्यार्थी भी इन्हीं अंक तालिकाओं के कारण विश्वविद्यालय आते थे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि परीक्षा नियंत्रक डॉ राजीव कुमार और एजेंसी प्रभारी प्रोफेसर उमेश चंद्र शर्मा के निर्देशन में परीक्षा विभाग के कर्मचारियों सर्वश्री चंद्रवीर सिंह , गोपाल यादव, लाखन सिंह आदि द्वारा सभी लंबित अंक तालिकाएं तैयार की गई हैं और इन्हें कॉलेज कोड के अनुसार व्यवस्थित भी कर दिया गया है। मंगलवार से इन्हें कॉलेजों को आवंटित करने का कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

यह रहेगी व्यवस्था
कॉलेज कोड एक से 300 तक मंगलवार और बुधवार को अंकतालिकाएं आवंटित की जाएंगी।
कॉलेज कोड तीन 301 से लेकर 600 तक गुरुवार और शुक्रवार को अंक तालिकाएं आवंटित की जाएंगी 
कॉलेज कोड 601 से लेकर शेष सभी महाविद्यालयों की अंक तालिकाएं शनिवार दिनांक 12 जून को आवंटित की जाएंगी ।

विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ. राजीव कुमार ने बताया कि विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर और कॉलेजों की लॉगिन आईडी पर भी यह जानकारी अपलोड कर दी गई है। इन सत्रों के विद्यार्थी अपनी अंकतालिकाएं संबंधित महाविद्यालय से प्राप्त कर सकते हैं।


अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed