फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   DBRA University bans admission process in 313 colleges for non-deposit of examination fees

Agra University: परीक्षा फीस जमा न करने पर 313 कॉलेजों में प्रवेश प्रक्रिया पर लगी रोक

Tue, 31 May 2022 12:09 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 31 May 2022 12:09 AM IST
सार

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा नोटिस देने के बाद भी 313 कॉलेजों ने परीक्षा फीस जमा नहीं की है। इन कॉलेजों पर करीब 10 करोड़ रुपये परीक्षा शुल्क बकाया है। 

विज्ञापन
DBRA University bans admission process in 313 colleges for non-deposit of examination fees
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय प्रशासन ने 313 कॉलेजों में नए सत्र में प्रवेश प्रक्रिया पर रोक लगा दी है। नोटिस के बावजूद ये विश्वविद्यालय में परीक्षा शुल्क जमा नहीं कर रहे हैं। इन कॉलेजों पर करीब 10 करोड़ रुपये बकाया है। विवि प्रशासन के इस फैसले से करीब 50 हजार छात्र प्रभावित होंगे।

विज्ञापन


विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक अजय कृष्ण यादव ने सोमवार को बताया कि 313 कॉलेजों पर करीब 10 करोड़ रुपये बकाया हैं। कई बार नोटिस देने पर भी कॉलेजों ने शुल्क जमा नहीं कराया। ऐसे में ये कॉलेज 2022-23 सत्र में विभिन्न पाठयक्रमों में विद्यार्थियों का प्रवेश नहीं ले सकेंगे। इनकी प्रवेश प्रक्रिया पर रोक लगा दी है। 

विज्ञापन

करीब 10 करोड़ रुपये फीस है बकाया 

इन कॉलेजों को पहला नोटिस 21 मई को जारी कर 24 मई तक फीस जमा करने की मोहलत दी गई थी। उस समय 359 कॉलेजों के 58,489 छात्र-छात्राओं की 11.95 करोड़ रुपये फीस बकाया थी। नोटिस के बाद महज 46 कॉलेजों ने ही शुल्क जमा कराया। अभी भी 313 कॉलेजों के 50 हजार विद्यार्थियों के करीब 10 करोड़ रुपये बकाया हैं। इन्हें प्रवेश प्रक्रिया रोकने के नोटिस दिए जा रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed