फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Dayalbagh Educational Institute 38 Convocation Today

दयालबाग शिक्षण संस्थान का 38वां दीक्षांत समारोह आज, देखिए डायरेक्टर मेडल की सूची

Sat, 18 Jan 2020 11:01 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Sat, 18 Jan 2020 11:01 AM IST
विज्ञापन
Dayalbagh Educational Institute 38 Convocation Today
दयालबाग शिक्षण संस्थान के 38वे दीक्षांत समारोह का किया रिहर्सल - फोटो : अमर उजाला
आगरा में दयालबाग शिक्षण संस्थान का 38वां दीक्षांत समारोह शनिवार को दोपहर ढाई बजे दीक्षांत सभागार में आयोजित किया जाएगा। मेधावी छात्र-छात्राओं को फाउंडर्स, प्रेसीडेंट और डायरेक्टर्स मेडल के साथ डिग्री और मेरिट सर्टिफिकेट दिया जाएगा। इस बार फैकल्टी ऑफ सोशल साइंस की बीबीए की छात्रा रितिका स्वरूप को फाउंडर्स मेडल प्रदान किया जाएगा। वहीं, प्रेसीडेंट मेडल स्नातक स्तर पंकज चौधरी को और परास्नातक स्तर पर कल्याणी गुप्ता को दिया जाएगा। 
विज्ञापन


शुक्रवार को दीक्षांत समारोह का रिहर्सल किया गया। इसमें एनसीसी कैडेटों के सलामी देने से लेकर कार्यक्रम के शुभारंभ और मेडल प्रदान करने तक की औपचारिकताएं पूरी की गईं। इसमें संस्थान के निदेशक प्रो. पीके कालरा, कुलसचिव प्रो. आनंद मोहन, कोषाध्यक्ष स्नेह बिजलानी व स्टाफ शामिल रहा।
विज्ञापन


पदक सूची में शामिल छात्र-छात्राएं भी रिहर्सल का हिस्सा रहे। मीडिया समन्वयक प्रो. जेके वर्मा के मुताबिक 38वें दीक्षांत समारोह के मुख्य अतिथि मुख्य अतिथि इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इन्फार्मेशन टेक्नोलॉजी मंत्रालय के सचिव अजय प्रकाश साहनी होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

Dayalbagh Educational Institute 38 Convocation Today
दयालबाग शिक्षण संस्थान के विभिन्न विभागों में लगाई प्रदर्शनी - फोटो : अमर उजाला
समारोह में कुल 113 पदक और 61 को पीएचडी की उपाधियां प्रदान की जाएंगी। कॉरपोरेट जगत में सरोकार रखने वाले संस्थान के पूर्व छात्र पीपी मेहता को एल्युमिनाई अवार्ड दिया जाएगा। सुबह 10:30 बजे से विभिन्न विभागों में डिग्रियों का वितरण शुरू कर दिया जाएगा।

विभागों में प्रदर्शनी लगाई जाएगी
दयालबाग शिक्षण संस्थान के विभिन्न विभागों में प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। इसमें विद्यार्थियों की ओर से संस्थान में तैयार किए गए मॉडल प्रस्तुत किए जाएंगे। मुख्य अतिथि और अन्य अतिथि प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे। इसकी भी तैयारियां शुक्रवार को पूरी कर ली गईं। 

इनको मिलेगा डायरेक्टर मेडल 
हाईस्कूल में सलोनी उपाध्याय, इंटरमीडिएट में दृष्टि गोयल, डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में शिवांगी अग्रवाल, अभिनव कुलश्रेष्ठ, आर्शी खानम, इब्रा नसीम, लतिका, रूबी गौर, शिल्पी सिंह, कोंडा वेंकटलोकेश, आयुषी कुकरेजा, उपासना जैन, शिप्रा जैन, साक्षी जैन, मेनका कुमारी, पुष्पमणि सिंह, शिल्पी सिंह, बीए में सुरभि राठौर, अनुष्का मोना मित्तल, बीएससी गृह विज्ञान में महिमा गौतम, बीकॉम में अपूर्वी कुलश्रेष्ठ, पलक मधुकर, बीएससी में श्रेयशी बंसल, इंटीग्रेटेड डुअल डिप्लोमा-डिग्री में कृति जैन, साक्षी गुप्ता, बीबीए में श्वेता यादव, बीए सोशल साइंस में टी. महिमा, बीवॉक के विभिन्न ट्रेड में आयशा, क्रतिका कौशिक, प्रीति कुमारी, आकांक्षा सिंह, प्रवीन तोमर, पिंकू कुमार, सत्यम,  दिव्या कुमारी, नोनिस जैन, अजय शर्मा, उमंग गुप्ता, बीकॉम में आकांक्षा अग्रवाल, आयुषी बघेल, बीएड में दीप्ति यादव, बीटेक के विभिन्न ब्रांच में रजत अग्रवाल, आशी गुप्ता, राहुल शर्मा, हितेश मुलानी, अलख चंद गुप्ता, मेहर कुमार, बीए ऑनर्स में दीप्तिकुमारी, अतिरा एलिजाबेथ जोसेफ, नेहा कुमारी, संध्या पांडेय, अर्चा श्रीवास्तव, रितिका अग्रवाल, कोमल राजपूत, रितिका जैन, शीतल, बीएससी ऑनर्स में ईशा सत्संगी, राजबीर कौर, हिमानी यादव, कृतिका कुशवाहा, साक्षी अग्रवाल, पंकज चौधरी, स्वर्णिमा जैन, मयूरी शर्मा, बीबीए ऑनर्स में कृतिका मल्होत्रा, एमए में अंजलि चौधरी, आरती शर्मा, डैसी मैथ्यू, श्वेता कुमारी, रूबी वर्मा, प्रतिष्ठा कुलश्रेष्ठ, गरिमा भटनागर, सिमरन, कृति, दीपिका गुप्ता, नज्म प्रसाद, लकी चौधरी, एमएससी गृह विज्ञान में प्रिया अवस्थी, एमकॉम में राजू, एमएड अंशुला दुआ में एमटेक में आशीष कुमार, एमएससी के विभिन्न पाठ्यक्रमों में पूजा सारस्वत, डी. शब्दप्रीति, एश्वर्या दुबे, सारिका शर्मा, सूजल गुप्ता, स्वाति गुप्ता, एमबीए में शिवानी मित्तल, सोनाली उपाध्याय, एमवॉक में समरिन, रिमझिम, अंशिका बिरला, अभिनव सिन्हा, आकांक्षा सिसौदिया, एमफिल में कल्याणी गुप्ता, शिवांगी जैसवाल, नीलिमा सचवानी, महिमा जिंदल, हंस कौशिक, रिंकी कुशवाह को पदक मिलना है। इसमें कुछ विद्यार्थियों को दो या तीन पदक भी मिलेंगे।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed