{"_id":"6af3829f688d6242a70e68c8","slug":"daughters-will-draw-inspiration-from-national-hockey-stars-giving-their-dreams-a-new-lift-agra-news-c-25-1-agr1008-1209642-2026-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: हॉकी के राष्ट्रीय सितारों से प्रेरणा लेंगी बेटियां, सपनों को मिलेगी नई उड़ान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: हॉकी के राष्ट्रीय सितारों से प्रेरणा लेंगी बेटियां, सपनों को मिलेगी नई उड़ान
Wed, 11 Nov 2026 02:16 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Wed, 11 Nov 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
शिवानी: राष्ट्रीय खिलाड़ियों को अभ्यास करते देखकर हॉकी की बारीकियां सीखने और आगे बढ़ने की प्रेर
आगरा। ओलंपियन और पूर्व भारतीय हॉकी कप्तान जगबीर सिंह की धरती पर एक बार फिर राष्ट्रीय खेल का रंग चढ़ने जा रहा है। ओलंपियन एवं पूर्व भारतीय कप्तान रानी रामपाल के मार्गदर्शन में लगने वाला राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर ताजनगरी की उभरती हॉकी प्रतिभाओं के लिए प्रेरणा का मंच बनेगा।
मंगलवार को देश के अलग-अलग हिस्सों से भारतीय महिला अंडर-18 टीम की खिलाड़ियों का आगरा पहुंचना शुरू हो गया। बता दें आगरा का हॉकी से पुराना नाता रहा है। पूर्व भारतीय कप्तान जगबीर सिंह इसी शहर से जुड़े हैं और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।
पूर्व राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी अजीत चतुर्वेदी का कहना है कि एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में एस्ट्रोटर्फ बेहतरीन है। यहां इस तरह के और भी राष्ट्रीय स्तर के शिविर होने चाहिए। इससे स्थानीय खिलाड़ियों को भी लाभ होगा।
विज्ञापन
नेशनल चैंपियनशिप की तैयारी कर रहीं युवा हॉकी खिलाड़ी शिवानी शिविर को लेकर उत्साहित हैं। उनका कहना है कि वह खिलाड़ियों को अभ्यास करते हुए देखने जाएंगी और उनसे खेल की बारीकियां सीखने की कोशिश करेंगी।