फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Daughters, adorned in the guise of the nine forms of Goddess Durga, conveyed a message of awareness.

Agra News: मां दुर्गा के नौ रूपों में सजी बेटियों ने दी जागरूकता का संदेश

Fri, 16 Oct 2026 01:04 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
Daughters, adorned in the guise of the nine forms of Goddess Durga, conveyed a message of awareness.
बरहन , मां दुर्गा के नौ रूपों की बेटियों द्वारा प्रस्तुत की गई झांकियां
बरहन। आंवलखेड़ा में आचार्य पंडित श्रीराम जी की जन्मस्थली के समीप सजे दुर्गा पंडाल में नवरात्र के पांचवें दिन बेटियों ने विभिन्न देवी स्वरूपों की मनमोहक झांकियां प्रस्तुत कीं। धार्मिक आयोजन में बालिकाओं ने मां दुर्गा के अलग-अलग रूप धारण कर श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। झांकियों के माध्यम से देवी शक्ति और भारतीय संस्कृति की सुंदर झलक देखने को मिली।
विज्ञापन

कार्यक्रम में वैश्वी ने मां दुर्गा, अवनीश जैन ने मां शैलपुत्री, काव्या ने मां चंद्रघंटा और सृष्टि सोलंकी ने मां ब्रह्मचारिणी का स्वरूप धारण किया। वहीं मानवी सिसोदिया ने मां महागौरी, राधिका सिसोदिया ने मां कालरात्रि, कनिष्क परमार ने मां कात्यायनी तथा अक्षिता चौहान ने मां काली की झांकी प्रस्तुत की। बालिकाओं की आकर्षक प्रस्तुतियों ने पंडाल में मौजूद श्रद्धालुओं का ध्यान आकर्षित किया।
विज्ञापन

देवी स्वरूपों में सजी बेटियों को देखकर श्रद्धालु भावविभोर नजर आए। आयोजन के माध्यम से धार्मिक आस्था के साथ ही बच्चों में भारतीय संस्कृति, परंपराओं और देवी उपासना के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया। क्षेत्र में नवरात्र के दौरान दुर्गा पंडालों में धार्मिक कार्यक्रमों और झांकियों को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed