{"_id":"4eedaede2a21c1684a1125546952280c","slug":"daughter-took-step-against-drunker-father-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराबी पिता के खिलाफ बेटी ने खोला मोर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराबी पिता के खिलाफ बेटी ने खोला मोर्चा
ब्यूरो, अमर उजाला
Updated Fri, 03 Apr 2015 02:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शराबी पिता अपनी बेटी को दोस्तों के सामने परोसना चाहता था। कई दफा उसके साथ दुराचार का प्रयास भी हुआ। मां ने एक न सुनी। इस पर युवती प्रेमी संग घर से भाग निकली और शादी कर ली। इधर पिता ने उसके पति और जेठ के खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज करा दिया। अब युवती ने अदालत में प्रार्थना पत्र दिया है। उसका कहना है कि वह पिता को सलाखों के पीछे पहुंचाकर ही दम लेगी।
सदर क्षेत्र की रहने वाली नीलम (बदला नाम) का कहना है कि उसके पिता प्रापर्टी डीलर हैं। आरोप लगाया कि वह अकसर अपने दोस्तों को घर बुलाकर शराब पीते थे। उसे जबरन शराब परोसने को कहते थे। विरोध पर पिटाई लगाते। पिता के दोस्त उसके साथ अश्लील हरकतें करते थे। एक बार कमरे में बंद करके दुराचार का प्रयास भी किया। विरोध पर पिता ने कहा कि इनमें से किसी से शादी कर ले। वह नवंबर 2014 में मलपुरा निवासी अपने प्रेमी दिनेश के साथ घर से भाग निकली। महाराष्ट्र के शिरडी में दोनों ने शादी कर ली। उधर, पिता ने दिनेश और उसके घरवालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया। नीलम ने कोर्ट में पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने को प्रार्थना पत्र दिया है। नीलम का आरोप है कि उसके पिता ने दो दिन पहले खुद को गोली से घायल करके थाना सदर में झूठा मुकदमा दर्ज करा दिया। उसने इस संबंध में एसएसपी को भी प्रार्थनापत्र दिया है।