फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Daughter-in-law killed her father-in-law with her lover, threw the body in the field

Agra News: प्रेमी संग बहू ने की ससुर की हत्या, खेत में फेंका शव

Fri, 15 Aug 2025 02:52 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 15 Aug 2025 02:52 AM IST
विज्ञापन
Daughter-in-law killed her father-in-law with her lover, threw the body in the field
आगरा। बमराैली कटारा में वृद्ध की हत्या कर शव खेत में फेंक दिया गया। पुलिस ने कुछ ही घंटों में घटना का खुलासा कर दिया। पुलिस ने बताया कि बहू ने प्रेमी के साथ मिलकर ससुर को बहाने से बुलाया और गला घोटकर हत्या कर दी। बहू पूर्व में पति की हत्या में जेल गई थी। तब भी प्रेम संबंध की बात सामने आई थी। पुलिस ने बृहस्पतिवार रात आरोपी बहू और उसके प्रेमी को पकड़ लिया।
विज्ञापन

घटना थाना बमरौली कटारा क्षेत्र के महल बादशाही गांव की है। डीसीपी पश्चिमी जोन अली अब्बास ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह 8 बजे गांव के प्रेम सिंह ने पुलिस को फोन किया। बताया कि बाजरे के खेत में एक व्यक्ति का शव पड़ा है। इस पर पुलिस पहुंच गई। मृतक के गांव का नहीं होने की वजह से आसपास के थानों में सूचना दी गई।
विज्ञापन

इस पर एत्मादपुर स्थित गांव अगवार निवासी मुन्नी देवी आईं। उन्होंने मृतक की पहचान पति राजवीर सिंह (70) के रूप में की। मुन्नी देवी ने पुलिस को बताया कि बेटे हरिओम की 6 साल पहले हत्या हुई थी। इसमें बहू बबली जेल गई थी। 5 साल 4 महीने जेल में रही थी। 11 महीने पहले छूटकर आई थी। बहू के संबंध महल बादशाही निवासी प्रेम सिंह से चल रहे हैं। इस वजह से ही पति को मार डाला था। उनकी दो पाैत्रियां हैं। वह दो महीने से अपनी 2 बेटियों को अपने साथ लेकर दिगनेर क्षेत्र में रह रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पति राजवीर चाहते थे कि बहू दोनों पाैत्रियों को ससुराल में छोड़ दे, जिससे उनका लालन पालन ठीक से हो सके। मगर बबली तैयार नहीं थी। बुधवार दोपहर को पति राजवीर को फोन किया। बताया कि उसे बात करनी है जिससे विवाद का निपटारा हो सके। वह तैयार हो गए। उस समय घर में खाना खा रहे थे। घर से निकल गए। इसके बाद लाैटकर नहीं आए। उन्होंने पुलिस को लापता होने की सूचना दी।


-। जेल में निरुद्ध महिला की मदद से हुई थी मुलाकात
डीसीपी ने बताया कि आरोपी प्रेम सिंह पुराना अपराधी है। वर्ष 2016 में वह थाना डाैकी से दुष्कर्म के मामले में जेल भेजा गया था। जमानत पर बाहर आया था। फिरोजाबाद में अवैध संबंध में एक अन्य महिला के पति की हत्या कर दी थी। तब वो फिर से जेल भेजा गया। उसके परिवार के कुछ लोग और भी जेल में हैं।
वह कुछ समय बाद जेल से बाहर आ गया। अपने रिश्तेदारों से मिलने जाता था। तभी उसकी मुलाकात फिरोजाबाद की एक आरोपी महिला से हो गई। उस समय बबली भी जेल में बंद थी। महिला और बबली के बीच दोस्ती थी। बबली को पति की हत्या में जेल भेजा गया था। इस वजह से परिजन उसका साथ नहीं दे रहे थे। जमानत के लिए उसने महिला से बात की। महिला ने प्रेम सिंह को बताया। कहा कि वह उससे शादी कर सकता है। प्रेम सिंह की पत्नी नहीं है। उसने 11 महीने पहले बबली को जमानत दिलवा दी।


पाैत्रियों के लिए दिया था प्रार्थनापत्र
आरोपी बबली जेल से बाहर आने पर अपने ससुराल में 16 और 17 साल की दो बेटियों के साथ रहने लगी। परिजन ने बताया कि बबली के जेल जाने के बाद उसे 8 साल के बेटे ने आत्महत्या कर ली थी। उसे शक था कि ससुरालियों ने बेटे को मार दिया है। इससे वो मन ही मन रंजिश मान रही थी। दो महीने पहले दिगनेर में किराये पर कमरा लेकर रहने आ गई। अपनी बेटियों को भी ले आई। मगर राजवीर चाहते थे कि दोनों पाैत्री घर आ जाएं जिससे उनका लालन पालन ठीक से हो सके। बबली के बारे में उन्हें पहले से पता था। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को प्रार्थनापत्र देकर दोनों को दिलाने की गुहार भी लगाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed