फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Daughter in law excavated pit toilet, father in law stopped him

बहू ने खोदवाया शौचालय का गड्ढा, ससुर ने रोका

Mon, 28 Mar 2016 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Updated Mon, 28 Mar 2016 01:29 AM IST
विज्ञापन
Daughter in law excavated pit toilet, father in law stopped him
बहू ने खोदवाया शौचालय का गड्ढा, ससुर ने रोका - फोटो : अमर उजाला
खुले में शौच के लिए जाने के दौरान एक बहू को शर्मसार होना पड़ा तो घर में शौचालय बनवाने के लिए गड्ढा खोदवाया लेकिन ससुर ने उसे रुकवा दिया। दोनों में बहस के बाद बहू ने एसडीएम से फरियाद की। एसडीएम ने पुलिस को कार्रवाई कर पांच दिन में रिपोर्ट देने को कहा है।
विज्ञापन

देश भर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घर-घर शौचालय बनवाने की मुहिम शुरू कर रखी है। बाह के जरार में भी इसके तहत काम हुआ लेकिन इसके बाद भी यहां की शिमला देवी पत्नी राकेश कुमार को उनके ससुर सोवरन सिंह ने शौचालय बनवाने से रोक दिया। दरअसल, शिमला देवी को खुले में शौच के लिए जाने के दौरान युवकों की भद्दी टिप्पणियों का सामना करना पड़ता है। कई बार शर्मसार होने के बाद उन्होंने घर में शौचालय बनवाने का फैसला किया। जब उन्होंने इसके लिए घर में गड्ढा खोदवाया तो ससुर सोवरन सिंह ने रुकवा दिया। काफी बहस के बाद भी जब बात नहीं बनी तो शिमला देवी ने एसडीएम से फरियाद की। उन्होंने कहा कि शौचालय का निर्माण शुरू होते ही ससुर लाठी लेकर आ गए और काम रुकवा दिया। उन्होंने गालीगलौज कर जान से मारने की धमकी भी दी है। उन्होंने बताया कि पति राकेश दिल्ली में मजदूरी करते हैं। यहां वह दो छोटे बच्चों के साथ रहती हैं। शिमला देवी ने एसडीएम से ससुर के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है। एसडीएम उमाशंकर ने पुलिस को कार्रवाई के निर्देश देकर पांच दिन में रिपोर्ट देने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed