फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra News Father In Law Cut the Daughter In Law Neck With an Axe in Kiraoli

Agra News: बहू ने रात में की ऐसी हरकत, ससुर ने कुल्हाड़ी से काट दी गर्दन; थाने पहुंचकर बताई शर्मनाक सच्चाई

Tue, 27 Jun 2023 02:03 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 27 Jun 2023 02:03 PM IST
सार

Agra Kiraoli News: पुलिसकर्मी बेटे की पत्नी की हत्या करने वाले पिता ने बताया कि बहू ने ऐसी हरकत कर दी, जिसकी वजह से वो रात भर सो नहीं पाया। सुबह उठकर उसने कुल्हाड़ी से बहू की गर्दन काट दी। 
 

विज्ञापन
Agra News Father In Law Cut the Daughter In Law Neck With an Axe in Kiraoli
सिपाही की पत्नी की हत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Agra News Today: आगरा जिले में ससुर ने अपने सिपाही बेटे की पत्नी की हत्या कर दी। अरोपी ने कुल्हाड़ी से महिला की गर्दन काट दी। इसके बाद वो कहीं भागा नहीं, बल्कि घर के बाहर ही बैठ गया। घटना को देख गांव में दहशत फैल गई। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर आ गई। पुलिस ने आरोपी ससुर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ससुर ने बताया कि बहू ने रात में ऐसी हरकत की कि वो सो नहीं पाया। सुबह भी उसका गुस्सा शांत नहीं हुआ, जिसके बाद कुल्हाड़ी से उसकी गर्दन काट दी। 
विज्ञापन

 

घटना किरावली थाना क्षेत्र के गांव  मलिकपुर की है। यहां के रने वाले 62 वर्षीय रघुवीर का बेटा गौरव यूपी पुलिस में सिपाही है। गौरव की पत्नी प्रियंका गांव में ही रहती है। आज सुबह रघुवीर ने प्रियंका पर उस समय हमला बोला, जब वो खाना बना रही थी। ग्राम प्रधान की सूचना पर पुलिस गांव पहुंची। पुलिस ने आरोपी रघुवीर को गिरफ्तार कर लिया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

इसलिए काट दी बहू की गर्दन 

पुलिस पूछताछ में रघुवीर ने बताया कि छोटी बहू बात-बात पर झगड़ा करती थी। छह महीने पहले बड़े बेटे की मौत हो गई थी। उसकी पत्नी भी घर में रहती है। सोमवार रात को छोटी बहू ने बड़ी से झगड़ा किया। मैंने रोका तो लात मार दी। मैं गिर पड़ा। छोटी बहू के इस व्यवहार से मैं पूरी रात सो नहीं सका। सुबह उठा तो तनाव में था। इसीलिए कुल्हाड़ी से बहू को काट डाला।
 
विज्ञापन

हो रही थी परिवार में कलह 

डीसीपी पश्चिमी जोन सोनम कुमार ने बताया कि आरोपी रघुवीर के बड़े बेटे की छह महीने पहले मौत हो गई थी। पुत्रवधू उनके साथ ही रहती है। छोटी बहू से उसका विवाद होता था। आरोपी ने बताया कि वह दोनों को साथ रखना चाहता था। मगर, झगड़े की वजह से परिवार में कलह हो रही थी।
 

दोनों बहुओं में हुआ था झगड़ा 

सोमवार रात को दोनों बहुओं में झगड़े के दौरान समझाने का प्रयास किया था। इसी दौरान छोटी बहू ने उसे लात मार दी। इस वजह से उसने आज सुबह हत्याकांड को अंजाम दिया। आरोपी से अभी और पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed