{"_id":"6339d40f7faf9b71f2646062","slug":"daughter-got-her-father-murder-case-filed-after-seven-years-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: बचपन में हुई थी पिता की हत्या, बालिग होने पर बेटी ने दर्ज कराया मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: बचपन में हुई थी पिता की हत्या, बालिग होने पर बेटी ने दर्ज कराया मुकदमा
Mon, 03 Oct 2022 08:21 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Mon, 03 Oct 2022 08:21 AM IST
सार
थाना एत्माद्दौला क्षेत्र की रहने वाली युवती के पिता का शव सात साल पहले रेलवे लाइन पर मिला था। उस समय वह छोटी थी, लेकिन बालिग होने के बाद उसने मामले में सख्ती से पैरवी शुरू कर दी। युवती ने कोर्ट की शरण ली, जिसके बाद मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज हो सका।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा के थाना एत्माद्दौला में कोर्ट के आदेश पर बेटी ने सात साल पहले पिता की मौत के मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। बेटी का आरोप है कि आरोपियों ने पिता की जमीन का फर्जी तरीके से बैनामा कर लिया। उनके विरोध पर हत्या कर दी। शव रेलवे लाइन पर फेंक दिया। पुलिस ने मुकदमा नहीं लिखा। इस पर कोर्ट से गुहार लगाई।
ये भी पढ़ें - Agra: सेप्टिक टैंक की सफाई कर रहे दो कर्मचारी जहरीली गैस से हुए बेहोश, एक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर
विज्ञापन
विज्ञापन
कोर्ट में दिया था प्रार्थना पत्र
नुनिहाई निवासी सोनी पटेल ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया था। इसमें लिखा कि वह मूलरूप से इटावा की रहने वाली हैं। आरोप लगाया कि 16 फरवरी 2015 को पिता श्रवण कुमार की जमीन षड्यंत्र करके विजेंद्र और संजय प्रजापति ने हड़प ली थी। महेश चंद को श्रवण कुमार बनाकर संजय ने अपने नाम पर बैनामा करा लिया था। इसमें गवाह अशोक कुमार और लाल मोहम्मद बने थे। महेश चंद के श्रवण कुमार बनने की जानकारी दोनों गवाहों को भी थी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - Agra: सेप्टिक टैंक की सफाई कर रहे दो कर्मचारी जहरीली गैस से हुए बेहोश, एक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर
विज्ञापन